Gold-Silver Rate: फिर से सस्ता हुआ सोना, लगातार तीसरे दिन गिरे दाम, चेक करें सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट

Gold Rate: फिर से सस्ता हुआ सोना, लगातार तीसरे दिन गिरे दाम, चेक करें सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 12th January 2021. सोने-चांदी की कीमत( Gold-Silver Rate) में गिरावट का दौर जारी है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। सोने के दाम में लगातार नरमी देखने को मिल रही है। लगातार तीसरे दिन सोने-चांदी की कीमत गिरी है। मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बीच मंगलवार को एमसीएक्स(MCX) पर सोने( Gold Rate) और चांदी की कीमतों ( Silver Rate) में गिरावट देखने को मिली है। 12 जनवरी को सर्राफा बाजार के शुरुआती कारोबार में MCX पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.03% की गिरावट आई और सोना लुढ़कर 49328 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

सोने की कीमत में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली। 12 जनवरी को सोने की कीमत MCX पर 0.03 फीसदी गिरकर 49328 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं चांदी( Silver) वायदा के दाम में 0.22% की गिरावट आई और चांदी घटकर 65414 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं मार्च डिलीवरी वाले चांदी वायदा की कीमत 0.22 फीसदी प्रति किलोग्राम गिर गई।

सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी

सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी

वैश्विक बाजार में आज सोने-चांदी की कीमत पर नजर डालें तो वहां आज सोने की दरों में बढ़त दर्ज की गई। आज अमेरिकी बाजार में हाजिर सोना 0.2% की तेजी के साथ बढ़कर 1847.96 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 0.8% की तेजी आई और चांदी बढ़कर 25.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। आपको बता दें कि भारतीय सर्राफा बाजार में 8 जनवरी को गोल्ड फ्यूचर रेट(Gold Future) में बड़ी गिरावट आई थी। फरवरी डिलीवरी वाले सोने की वायदा कीमत में 2068 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई थी।

 मोदी सरकार दे रही है सस्ता सोना खरीदन का मौका

मोदी सरकार दे रही है सस्ता सोना खरीदन का मौका

मोदी सरकार लोगों को एक बार फिर से सस्ता सोना खरीदने का मौका दे रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दसवीं सीरीज जारी की गई है, जो 11 जनवरी स 15 जनवरी तक जारी रहेगी। इसक तहत निवेशक 11 जनवरी से 15 जनवरी के बीच 5104 रुपए प्रति ग्राम की दर से सोने में निवेश कर सकते हैं।

सोमवार को सोने की कीमत पर एक नजर

सोमवार को सोने की कीमत पर एक नजर

सोने की कीमत में सोमवार को बड़ी गिरावट आई। शेयर बाजार( Share Market) में तेजी और कोरोना वैक्सीनेशन( Corona Vaccine) को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों के कारण सोमवार को सर्राफा बाजार लुढ़क गया। सोने-चांदी( Gold-Silver) की कीमत में बड़ी मंदी देखने को मिली। देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव गिरकर 911 रुपए प्रति 10 ग्राम गिरकर 49510 रुपए पर पहुंच गया चो लहीं चांदी की कीमत गिरकर 64071 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+