Gold-Silver Rate: क्या दिवाली 2020 से पहले और सस्ता होगा सोना, कैसा रह सकता है भाव, जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

Gold-Silver Rate: क्या दिवाली 2020 से पहले और सस्ता होगा सोना, कैसा रह सकता है भाव, जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate in India. सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना हफ्ते के पहले ही दिन तेजी के साथ बढ़ा। सोमवार, 19 अक्टूबर को सोने की कीमत 51023 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, लेकिन पिछले कई दिनों से सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी रहा है। सोना अपने उच्चतम स्तर से 6000 रुपए तक नीचे लुढ़क गया, जबकि चांदी की कीमत ऑल टाइम हाई रेट से 18000 रुपए तक गिर गई। ऐसे में लोग जानना चाहते हैं की आने वाली दिवाली-धनतेरस पर लोग बढ़-चढ़कर सोने की खरीदारी करते हैं तो इसकी कीमत कैसी रहेगी।

 सोने की कीमत

सोने की कीमत

सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई से अब तक करीब 6000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ चुकी है। 7 अगस्त को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 57 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर गई थी। जिसके बाद सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। सोना लगातार गिरकर 51000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। वहीं फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में सोने-चांदी की कीमत में एक बार फिर से तेजी आने की उम्मीद है।

 कैसा रहेगा दिवाली 2020 पर सोने का हाल

कैसा रहेगा दिवाली 2020 पर सोने का हाल

दिवाली पर सोने की मांग में तेजी आ जाती है। लोग धनतेरस, दिवाली पर जमकर खरीदारी करते हैं। सोने की कीमत में आई तेजी आने की उम्मीद है। अगर अक्टूबर में अब तक आंकड़े को देखें तो सोने के हाजिर भाव में 436 रुपए की तेजी आ गई है। अगर इन आंकड़ों को ध्यान में रखकर देखा जाए तो बाजार जानकारों का मानना है कि दिवाली पर की कीमत 50000 से 52000 रुपए के बीच रह सकती है।

 दिवाली पर सोने की कीमत पर जानकारों की राय

दिवाली पर सोने की कीमत पर जानकारों की राय

मैनुवेल मालबार ज्वलैर्स के प्रबंध निदेशक एम मैनुवेल ने एक अखबार से बातचीत के दौरान कहा कि कोरोना संकट काल में सोने की मांग बढ़ी है। लोग सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुन रहे हैं। सोने की मांग में आई तेजी का असर उसकी कीमत पर पड़ने की उम्मीद है। उनके मुताबिक आने वाले समय में सोने की कीमत में तेजी आएगी। वहीं केडिया कैपिटल्स के अजय केडिया के मुताबिक सोने में मुनाफावसूली हावी होने पर उसे खरीदना सही रहता है। अगर आकड़ों पर नजर डाले तो इस साल सोने की कीमत में पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी की तेजी है। पिछले साल 10 अक्टूबर 2019 को 24 कैरेट सोने की कीमत 38488 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो इस साल 50878 रुपए पर पहुंच चुका है। मतलब 1 साल में सोने की कीमत में 12390 रुपए की तेजी आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+