Gold-Silver Rate: फेस्टिव सीजन में सोने-चांदी की कीमत में लगी आग, 53000 के पार हुआ सोना, चांदी 65 हजार के पास
Gold-Silver Rate: फेस्टिव सीजन में 53000 के पार हुआ सोना, चांदी 65 हजार के पास
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमत में तेजी का दौर जारी है। सोना पिछले हफ्ते से लगातार महंगा हो रहा है। पिछले 7 दिनों में सोने की कीमत में 3300 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं चांदी 5 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी आई और चांदी की कीमत 65 हजार के करीब पहुंच गई। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते से सोने -चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी जारी है। सोना और चांदी रोज नए रिकॉर्ड बना रहा है। कीमत आसमान छू रही है। सोने-चांदी की बढ़ती कीमत से जहां निवेशक खुश है तो वहीं फेस्टिव सीजन होने के बावजूद ज्वैलर्स मायूस है, सोने-चांदी के जेवरातों की खरीद में बड़ी गिरावट आई है।
Recommended Video

सोना हुआ महंगा, कीमत 53000 के पास
सोने की कीमत में एक बार फिर से बढ़ोतरी हुई। सोना बुधवार को 710 रुपए महंगा हो गया। बुधवार को सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई और सोने की कीमत 53013 रुपए की तेजी देखने को मिली। वहीं चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी आई और चांदी की कीमत 62730 रुपए से बढ़कर 64300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। वहीं वैश्विक स्तर पर भी सोना 1,958.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

सोना 53000 के पार, चांदी 65000 के पास
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक भी सोने और चांदी की कीमतों बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 53013 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 52801 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 48560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट के सोने की कीमत 39760 रुपए तो 14 कैरेट के सोने की कीमत 31013 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी
बुधवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी देखने को मिली। आज चांदी की कीमत 1570 रुपए तक बढ़ गया और चांदी की कीमत 64300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,808 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications