Gold Price Today: संभलने के बाद फिर से लुढ़का सोना, कीमत में आई गिरावट, जानिए कैसा है आज चांदी का हाल
Gold Price Today: संभलने के बाद फिर से लुढ़का सोना, कीमत में आई गिरावट, जानिए कैसा है आज चांदी का हाल
नई दिल्ली। 30 सितंबर को सोने की कीमत में फिर से गिरावट दर्ज की गई। कमजोर हाजिर मांग के कारण बुधवार को एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट आई है। मंगलवार को सोने की कीमत में सुधार आने के बाद बुधवार को फिर से सोना धड़ाम हो गया। कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे कारण वायदा बाजार में आज सोने की कीमत में 0.59 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

फिर से लुढ़का सोने का काम
सोने की कीमत में बुधवार को फिर से गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को वायदा बाजार में सोने की कीमत गिरकर 50380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। MCX में अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 301 रुपए गिरकर 50380 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया तो वहीं दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 352 रुपए यानी 0.69 प्रतिशत गिरकर 50300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। अगर वैश्विक स्तर पर देखें तो न्यूयार्क में सोने का भाव 0.60 प्रतिशत घटकर 1,891.80 डॉलर प्रति औंस रह गया।

एक दिन बढ़ने के बाद फिर से गिरा सोना
तीन दिनों में सोने की कीमत में दूसरी गिरावट है। वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों पर नजर डाले को सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बुधवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.36 फीसदी गिर गया। सोने की कीमत में 6.90 डॉलर की गिरावट आई और सोना 1,896.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं सोने के वैश्विक हाजिर भाव की बात करें तो 7.57 डॉलर गिरकर 1,890.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा है।

उच्चतम स्तर से 6800 रुपए गिरा सोना
सोने की कीमत पर अगर गौर करें तो 7 अगस्त को अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद से सोने की कीमत में 6800 रुपए की गिरावट आ चुकी है। 7 अगस्त को सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 56200 रुपए पर पहुंच गई थी। जबकि पिछले शुक्रवार को सोना न्यूनतम स्तर 49380 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। सोने की कीमत में पिछले डेढ़ महीनों में 6820 रुपए की गिरावट आई। जबकि चांदी की कीमत इस दौरान 18000 रुपए से नीचे लुढ़क गई।

चांदी की कीमत में 201 रुपए की गिरावट
सोने के बाद अगर चांदी की बात करें, तो चांदी की कीमत 201 रुपए घटकर 62241 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं वैश्विक बाजार में चांदी की कीमत 22.70 प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications