Gold-Silver Rate: खुशखबरी और सस्ता हुआ सोना, चांदी चमकी, जानिए सोने-चांदी का भाव

Gold-Silver Rate: खुशखबरी और सस्ता हुआ सोना, चांदी चमकी, जानिए सोने-चांदी का भाव

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 17 August 2020, सोने की कीमत में गिरावट का दौर शुरु हो गया। 17 अगस्त को सोना(Gold Rate) एक बार फिर फिर से नीचे लुढ़क गया। सोने की कीमत में सोमवार को फिर से गिरावट दर्ज की गई। जहां बीते हफ्ते सोना अपने ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया तो वहीं इस हफ्ते से सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट जारी रही। सोने के भाव में तेजी पर फिर ब्रेक लग गया है। हालांकि आज चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली।

सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट

सोमवार को सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में सोमवार को गिरावट जारी रही। सोमवार को देश भर के सर्राफा बाजार में शुक्रवार के मुकाबले सोना फिर से सस्ता हो गया। आज सोने की कीमत(Gold Rate) में 106 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव में आज 106 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। 17 अगस्त को सोना गिरकर 52768 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोमवार को बाजार खुलते ही सोने की कीमत में गिरावट को देखते को मिली।

 सोमवार को सर्राफा बाजार का हाल

सोमवार को सर्राफा बाजार का हाल

सोमवार को सोने की कीमत पर नजर डाले 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत का भाव 52768 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 52557 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 52662 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं 916 शुद्धता वाले सोने की कीम 48335 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 39576 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

चांदी की कीमत में आई तेजी

चांदी की कीमत में आई तेजी

चांदी का हाजिर भाव में आज तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत 391 रुपए प्रति किलो बढ़ा है। चांदी की कीमत 68159 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। जबकि शुक्रवार को चांदी की कीमत 67768 रुपए प्रति किलोग्राम था। ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन बच्छराज बमाल्वा के मुताबिक वैश्विक अनिश्चितता के कारण सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।

 5 महीने में सबसे खराब सप्ताह

5 महीने में सबसे खराब सप्ताह

सोने की कीमतों (Gold Rate) की कीमत में गिरावट जारी है। दरअसल कोरोना वैक्सीन को लेकर आई सकारात्मक खबरों के बीच बाजार में उत्सुकता बड़ी है। निवेशकों ने सोने से पैसे निकालकर शेयर बाजार में लगाने लगे हैं। जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ रहा है। अगर आंकड़ों को देखें तो सोने के लिए यह हफ्ता पांच महीने में सबसे खराब रहा। स्पॉट गोल्ड में 0.5 फीसदी की गिरावट आई और सोना 1934.91 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं पिछले हफ्ते सोने की कीमत में 4.5% की गिरावट आई थी।

घरेलू बाजार में 4000 रुपए गिरे सोने के दाम

घरेलू बाजार में 4000 रुपए गिरे सोने के दाम

अमेरिका में सरकारी बॉन्‍ड के यील्‍ड में तेजी आने के कारण सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। इतना ही नहीं सोने की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली भी की गई, जिसके कारण सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। बीचे हफ्ते सोने की कीमतों में 2600 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज गई। वहीं 7 अगस्‍त को सोने की कीमत 56200 रुपए के सर्वोत्तम स्तर पर पहुंच गया था। उस हिसाब से देखें तो सोने की कीमत में 4000 रुपए की गिरावट आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+