Gold-Silver Rate Today: आम आदमी की पहुंच से बाहर हुआ सोना, अब तक के ऑलटाइम हाई रेट पर पहुंचा
Gold Silver Rate: सोना आज बेतहाशा महंगा होकर आम आदमी की खरीद से बाहर जा चुका है। इसी के साथ भाव में सोने ने सोमवार को अपना ऑल टाइम हाई लेवल को भी पार कर दिया है। वहीं चांदी भी तेजी देखने को मिली है।

Gold-Silver Rate Today 9 January 2023: सोना और चांदी ने एक बार फिर आम आदमी के पसीने छुड़ा दिए हैं। सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी के भाव में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। सोने (Gold) ने आज भाव में तेजी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ नया रेट ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है। इससे पहले अगस्त 2020 में सोना 56,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया था, जिसके बाद अब सोमवार को सर्वाधिक उच्च स्तर को पार कर चुका है।

आम आदमी की पहुंच से बाहर हुआ सोना-चांदी
सोमवार को सोने 56336 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर से खुला, वहीं चांदी ने भी 1186 रुपये की लंबी छलांग मारी। दरअसल, नई साल के साथ ही सोने के भाव में लगातार तेजी बनी हुई थी, जिसके चलते सोने में जारी उछाल के मद्देनजर कीमत अब आम लोगों की मियाद से बाहर जाता दिख रहा है।

जानिए कितना महंगा हुआ
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का कारोबार देखें तो सोमवार 9 जनवरी को सोना 0.59 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। चांदी आज हरे निशान में खुली और 0.62 प्रतिशत मजबूत हुई। शुक्रवार के बंद भाव की तुलना में यह 749 रुपये महंगा खुला। ऐसे में सोने ने अपने पुराने ऑलटाइम हाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं चांदी 1186 रुपये महंगी होकर 69074 रुपये प्रति किलो के औसत भाव पर खुली।

चांदी की चमक भी बढ़ी
पिछले कारोबारी सत्र में चांदी एमसीएक्स पर 1,100 रुपये की तेजी के साथ 69,178 रुपये पर बंद हुई थी। जिसके बाद चांदी ने आज 1186 रुपये की लंबी छलांग लगाई और 69074 रुपये प्रति किलो के औसत भाव पर खुली। बता दें कि सर्राफा बाजारों में चांदी अपने 3 साल पहले के उच्च रेट 76008 रुपये प्रति किलो से अब केवल 6934 रुपये सस्ती है।












Click it and Unblock the Notifications