Gold Rate: सोना खरीदने का सही मौका, कीमत में आई बंपर गिरावट, 7500 रु तक गिर चुके हैं दाम
Gold Rate: सोना खरीदने का सही मौका, कीमत में आई बंपर गिरावट, 7500 रु तक गिर चुके हैं दाम
नई दिल्ली। Good time to buy Gold. अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है। सोने की कीमत( Gold Rate) में गिरावट का दौर जारी है। सोना लगातार पांचवें दिन फिर से गिरा और कीमत लुढ़कर 49000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे पहुंच गई। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत( Silver Rate) में भी बड़ी गिरावट आ चुकी है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में बड़ी मंदी देखने को मिली। पिछले पांच दिनों में सोने की कीमत में बड़ी गिरवट आई है। सोना गिरकर अपने उच्चतम स्तर से 7500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है।

7500 रुपए गिर चुका है सोना
सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। सोना एक बार फिर से नरमी की ओर बढ़ रहा है। कोरोना वैक्सीन की शुरुआत के साथ ही शेयर बाजार में रंगत लौटी। जिसका असर सोने की कीमत पर देखने को मिल रहा है। निवेशक सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार में लगा रहे हैं। सोने में बिकवाली बढ़ रही है। वहीं डॉलर में मजबूती का भी असर सोने की कीमत पर देखने को मिल रहा है। सोना अपने उच्चतम भाव से 7500 रुपए तक नीचे लुढ़क चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपन ऑल टाइम हाई रट पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 56300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुकी थी। अगर इस कीमत से तुलना करें को सोने अपने उच्चतम स्तर से 7500 रुपए तक नीचे लुढ़क चुकी है।

सोने-चांदी की कीमत
गोल्ड फ्यूचर रेट की बात करें तो गुरुवार को MCX पर सोने की कीमत में 0.33% की गिरावट आई। सोना गिरकर 48702 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ये लगातार पांचवा दिन है जब सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। वहीं चांदी की कीमत में 1% की गिरावट आई और सिल्वर 65866 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

वैश्विक बाजार में सोने की कीमत
इंटरनेशनल मार्केट में भी आज सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। अमेरिकी बाजार में आज सोना( Gold) 2.90 डॉलर गिरकर 1837.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 25.11 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।

28 जनवरी को दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल
राजधानी दिल्ली में सोने-चांदी की कीमत( Gold-Silver Rate in Delhi) की बात करें तो आज यहां 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 52240 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने का भाव 47890 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 65900 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

क्यों सस्ता हो रहा है सोना
सोने की कीमत में गिरावट को लेकर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस के वाइस प्रेसिडेंट नवनीत दमानी वे कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत के कारण सोने की कीमत में गिरावट आ रही है। कोरोना वैक्सीन की शुरुआत से निवेशकों में उत्साह है। ऐसे में निवेशक सोन के बजाए शेयर बाजार और दूसरी जगहों पर निवेश कर रहे हैं। बाजार विशेषज्ञों की माने तो मौजूदा वक्त में सोने में निवेश का अच्छा मौका है। आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी आने की उम्मीद है।

24 से 18 कैरेट तक के सोने का भाव
IBJA के रेट के मुताबिक आज भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत औसत तौर पर 48886 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही है। जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। आज 22 कैरेट वाले सोने का भाव 44780 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36665 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

27 जनवरी को सोने की कीमत पर एक नजर
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी आज के सोने-चांदी ( Gold-Silver Rate) का भाव कुछ इस तरह से हैं। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48882 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44956 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो 18 कैरेट शुद्धता वाला सोना गिरकर 36809 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल
Gold Price in 2021. साल 2021 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आने की उम्मीद है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक 2021 में सोने की कीमत बढ़ेगी। इस साल सोने की कीमत 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इस साल सोने में शानदार तेजी आने की संभावना है।ऐसे में अगर आप सोने में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पास अच्छा मौका है। आपको अगले साल बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के मुताबिक साल 2021 में सोने की कीमत में शानदार तेजी आएगी। ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी की चिंताओं को देखते बाजार जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि इस साल सोने के लिए कॉमेक्स पर टारगेट 2,150 डॉलर और 2,390 डॉलर प्रति औंस है।
Bank Holiday in February 2021: जानिए फरवरी में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, पूरी लिस्ट यहां












Click it and Unblock the Notifications