Gold-Silver Rate: खुशखबरी, हफ्ते के पहले दिन ही धड़ाम हो गया सोना, चांदी चमकी, जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड

Gold-Silver Rate: खुशखबरी, हफ्ते के पहले दिन ही धड़ाम हो गया सोना, चांदी चमकी, जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड

नई दिल्ली। Gold-Silver Price on 25th January 2021. सोने-चांदी( Gold-Silver Rate) की कीमत में उठा-पटक का दौर जारी है। सोने की कीमत में एक बार फिर से नरमी देखने को मिली है। हफ्ते क पहले कारोबारी दिन ही सोना धड़ाम हो गया, हालांकि चांदी की कीमत में चमक आई और चांदी का भाव तेजी की ओर बढ़ गया। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का हाजिर भाव( 24 Carat Gold Rate) में गिरावट आई और ये गिरकर 49186 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि शुक्रवार को सोने का भाव 49420 रुपए पर ट्रेंड कर रहा था।

सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

सोने की कीमत( Gold Rate) में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोने के वायदा भाव में 182 रुपए तक की गिरावट आ गई। सोने के फ्यूचर रेट में बड़ी नरमी देखने को मिली और MCX पर 5 फरवरी डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.37 फीसदी की गिरावट आई और सोना गिरकर 48958 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के वायदा कीमत में 0.36 फीसदी की गिरावट आई और सोना 49120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

 कैसा है चांदी का हाल

कैसा है चांदी का हाल

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यहां सोने की कीमत में मंदी आई तो वहीं चांदी की कीमत( Chandi ka rate) में चमक देखने को मिली। सोमवार को चांदी के हाजिर भाव में 615 रुपए प्रति किलो का उछाल देखने को मिला। चांदी की कीमत पर अगर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी रेट क मुताबिक आज चांदी की कीमत 66407 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

जानें 24 से 18 कैरेट तक के गोल्ड का भाव

जानें 24 से 18 कैरेट तक के गोल्ड का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के भाव पर नजर डाले तो 25 जनवरी 2021 को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49186 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48989 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45054 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36890 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चांदी की कीमत 66407 रुप प्रति किलोगाम पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य है। देशभर के 14 सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के रेट का औसत मूल्य यहां प्रकाशित किया जाता है।

 पिछले हफ्ते कैसा रहा सोने का हाल

पिछले हफ्ते कैसा रहा सोने का हाल

बीते हफ्ते सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोन की कीमत सोमवार 18 जनवरी 2021 को 48969 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं 19 जनवरी को सोना गिरकर 49141 रुपए प्रति 10 गाम पर पहुंच गया। 21 जनवरी को सोने की कीमत 49262 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 21 जनवरी को सोना 49659 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 49140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ।

 2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

Gold Price in 2021. साल 2021 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आने की उम्मीद है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक 2021 में सोने की कीमत बढ़ेगी। इस साल सोने की कीमत 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इस साल सोने में शानदार तेजी आने की संभावना है।ऐसे में अगर आप सोने में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पास अच्छा मौका है। आपको अगले साल बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के मुताबिक साल 2021 में सोने की कीमत में शानदार तेजी आएगी। ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी की चिंताओं को देखते बाजार जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि इस साल सोने के लिए कॉमेक्स पर टारगेट 2,150 डॉलर और 2,390 डॉलर प्रति औंस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+