Gold Weekly Update: 10000 तक लुढ़का सोना, फीकी पड़ी चांदी की चमक, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
Gold Weekly Update: 10000 तक लुढ़का सोना, फीकी पड़ी चांदी की चमक, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
नई दिल्ली, 5 सितंबर। सोना खरीदने वालों के लिए बीता हफ्ता काफी अच्छा रहा। सोने की कीमत( Gold Rate) में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। इस हफ्ते सोने की कीमत में करीब 141 रुपए की गिरावट आई तो वहीं सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर से 10000 रुपए तक गिर चुकी है। सोने की कीमत में सितंबर महीने में लगातार गिरावट की स्थिति बनी हुई है।

सोना हुआ सस्ता, जानें कैसा है चांदी का हाल
अगर आप सोने की खरीदारी का प्लान बना रहे हैं तो ये अच्छा मौका है। सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोने के दाम में बड़ी गिरावट आई है। सोना एक बार फिर से गिर गया है। हालांकि दीरे-धीरे सोने की कीमत में तेजी लौट रही है। इस हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन तक सोने में मामूली बढ़त देखने को मिल गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की कीमत में आने वाले उतार-चढ़ाव का असर सोने की कीमत में भी देखने को मिलता है।

1 हफ्ते में 141 रुपए लुढ़का सोना
अगर पिछले हफ्ते से सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोमवार से लेकर शुक्रवार तक में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 141 रुपए तक गिर गई। अगर बीते हफ्ते के शुक्रवार को सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोना 46312 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था, जो इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरकर 46171 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी जहां पिछले शुक्रवार को 61667 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर रहा तो इस शुक्रवार को 62467 रुप प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

10000 रुपए सस्ता सोना
सोने की कीमत की तुलना अगर उसके ऑल टाइम हाई रेट से करें तो सोना 10000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। पिछले साल 7 अगस्त को सोना 56264 रुपए के उच्चतम मूल्य पर पहुंच में गया था। जबकि शुक्रवार को सोने की कीमत 46171 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। यानी सोने की कीमत में 10000 रुपए से अधिक की गिरावट आ चुकी है।

क्या सोने में निवेश का सही मौका
अगर सोने की कीमत पर नजर डाले तो पिछले कुछ दिनों से सोन की कीमत में गिरावट आई है। वहीं सोने ने पिछले साल अच्छा रिटर्न दे चुका है। पिछले साल सोने की कीमत में 28 रिटर्न दिया था। ऐस में बाजार जानकारों की सलाह होती है कि सोने में लॉन्ग टर्म ही लाभकारी होता है। चूंकि सोना सबसे सुरक्षित और अच्छा निवेश माना जाता है, आर लॉग टर्म में सोने में निवेश कर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। बाजार जानकारों के मुताबिक इस साल के अंत तक सोने की कीमत 60 हजार के आंकड़े क करीब पहुंच सकती है।












Click it and Unblock the Notifications