Gold Silver Price Today: होली पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट? जानें सिटी वाइज ताजा भाव?
Gold Silver Price Today, 11 March 2025: आज 24 कैरेट सोने का भाव 85,932 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो पिछले बंद भाव 86,027 रुपये से थोड़ा कम है। वहीं, चांदी का रेट 96,634 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो पिछले बंद भाव 96,422 रुपये से थोड़ा बढ़ा है।
होली पर्व के दिन अब सिर्फ 3 दिन ही बचे हैं। 14 मार्च को होली देशभर में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस बीच, आप सोने-चांदी के उपहार देने की योजना बना रहे हैं, तो आपको सोने और चांदी के ताजा भाव जरूर जान लेना चाहिए। सोने और चांदी की कीमतें रोज बदलती रहती हैं, इसलिए ताजा जानकारी होना जरूरी है।

आज 24 कैरेट सोने का भाव 85,932 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जो पिछले बंद भाव 86,027 रुपये से थोड़ा कम है। वहीं, चांदी का रेट 96,634 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो पिछले बंद भाव 96,422 रुपये से थोड़ा बढ़ा है। आइए शहर वाइज जानते हैं ताजा भाव...
आज का सोने का भाव (11 मार्च 2025):
- 24 कैरेट सोना: ₹85,932 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹78,714 प्रति 10 ग्राम
आज का चांदी का भाव:
- चांदी (999 शुद्धता): ₹96,634 प्रति किलोग्राम
मुख्य शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम):
Delhi Gold Rate: दिल्ली का ताजा भाव
- 22 कैरेट: ₹80,660
- 24 कैरेट: ₹87,980
Mumbai Gold Rate: मुंबई का ताजा भाव
- 22 कैरेट: ₹80,510
- 24 कैरेट: ₹87,830
Chennai Gold Rate: चेन्नई का ताजा भाव
- 22 कैरेट: ₹80,510
- 24 कैरेट: ₹87,830
Kolkata Gold Rate: कोलकाता का सोने का भाव
- 22 कैरेट: ₹80,510
- 24 कैरेट: ₹87,830
हॉलमार्किंग का महत्व:
आभूषण खरीदते समय उसकी शुद्धता सुनिश्चित करना बहुत महत्वपूर्ण है। आम तौर पर, 22 कैरेट सोना 91.6% शुद्ध होता है। लेकिन कभी-कभी इसमें मिलावट करके 89% या 90% शुद्ध सोने को भी 22 कैरेट बताकर बेचा जाता है। इसलिए, हमेशा हॉलमार्क देखकर ही आभूषण खरीदें। हॉलमार्किंग सोने की शुद्धता की पहचान होती है। उदाहरण के लिए...
- 375 हॉलमार्क: 37.5% शुद्धता
- 585 हॉलमार्क: 58.5% शुद्धता
- 750 हॉलमार्क: 75.0% शुद्धता
- 916 हॉलमार्क: 91.6% शुद्धता
- 990 हॉलमार्क: 99.0% शुद्धता
- 999 हॉलमार्क: 99.9% शुद्धता
कैरेट और शुद्धता:
सोने की शुद्धता को कैरेट में मापा जाता है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन यह नरम होता है, इसलिए आभूषण बनाने में 22 कैरेट (91.6% शुद्ध) सोने का उपयोग अधिक होता है। हॉलमार्क नंबर से आप सोने की शुद्धता जान सकते हैं, जैसे:
- 24 कैरेट: 999 हॉलमार्क
- 22 कैरेट: 916 हॉलमार्क
- 18 कैरेट: 750 हॉलमार्क
सोने और चांदी की कीमतें रोज़ बदलती हैं, इसलिए आभूषण खरीदते समय ताज़ा रेट जानना और हॉलमार्क की जांच करना बहुत महत्वपूर्ण है। इससे आप सुनिश्चित कर सकते हैं कि आप शुद्ध और सही मूल्य पर आभूषण खरीद रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications