Good News: सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानिए आज क्या आपके शहर में सोने का भाव
नई दिल्ली। हफ्ते के पहले ही दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोना आज 50 रुपए नीचे गिरकर 32100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की कीमत गिरने के साथ-साथ घरेलू बाजार में स्थानीय ज्वैलर्स की ओर में मांग घटने से सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई।

सस्ता हुआ सोना
सोने की कीमत में हफ्ते के पहले ही दिन गिरावट दर्ज की गई। सोना 50 रुपए नीचे गिरकर 32100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में 50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और सोना 32,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। राजधानी दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 50 रुपए गिरकर 32100 रुपए प्रति 10 हो गई तो वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 31,950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए। जबकि 8 ग्राम वाली गिन्नी के दाम 24800 रुपए पर स्थिर रही।

चांदी की कीमत भी फिसली
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 50 रुपए नीचे गिरकर 38,150 रुपए प्रति किलो से 38100 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। वहीं, डिलिवरी बेस्ड चांदी के दाम 3 रुपए गिरकर 37020 रुपए प्रति किलोग्राम हो गए है। हालांकि चांदी के सिक्के की कीमत स्थिर रहे। सिक्का लिवाल 76 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा रहे।

क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम
जानकारों के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत गिरने के साथ-साथ घरेलू स्तर पर सोने की मांग में कमी आने से सोना सस्ता हुआ। अमेरिकी डॉलर के गिरने और रुपए के मज़बूत होने से भी सोने की कीमत पर असर हुआ।












Click it and Unblock the Notifications