Gold Price Today: सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक,आज चढ़ा सोने का भाव, जानिए चांदी का हाल
Gold Price Today: सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक, कीमत में हुआ बदलाव, आज सोने-चांदी का ताजा रेट
नई दिल्ली। Gold-Silver Rate on 15th December 2020. सोने की कीमत में गिरावट का दौर मंगलवार को थम गया। आज सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी आई। लंबे वक्त के बाद सोने के दाम आज पिर से चमके हैं। वहीं चांदी की कीमत में बड़ी उछाल देखने को मिली है। देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी दोनों की कीमत में तेजी आई और सोना एक बार फिर से उछलकर 49000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हो गया। वहीं मंगलवार को चांदी की कीमत 63000 रुपए प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई।

सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक बढ़ी
मंगलवार का दिन सोने-चांदी के लिए मंगल रहा। सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई। सोना जहां 371 रुपए महंगा हो गया तो वहीं चांदी की कीमत में 313 रुपए की तेजी देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49230 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हो गया। वहीं चांदी का भाव तेजी के साथ 62913 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

एक नजर आज 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने के दाम पर
अगर सोने की शुद्धता के मुताबिक कीमत पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए भाव कुछ इस तरह से रहे। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49230 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49033 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45095 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है तो 18 कैरेट वाला सोना 36923 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत
सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमत में भी तेजी आई। चांदी की कीमत में आज 313 रुपए की तेजी देकने को मिली और चांदी के भाव 62913 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। वहीं 14 दिसंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत कुछ इस तरह से रही। सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49040 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48844 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44921 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36780 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि आज चांदी के दाम गिरकर 62324 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications