दशहरे से पहले सोना की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी फिसली

नई दिल्ली। दशहरे पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन त्योहार से पहले ही सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। सोना जहां 150 रुपए नीचे फिसल गया तो वहीं चांदी की कीमत में 220 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

 Gold and silver down: Gold rate decreased by Rs 150 and silver by Rs 220

सोने की कीमत में गिरावट

कमजोर वैश्विक मांग के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग के चलते सोने की कीमत में गिरावट की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए गिरकर 32,030 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 220 रुपए की गिरावट के साथ 39480 रुपए पर पहुंच गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 32030 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 फीसदी शुद्ध सोने की कीमत 31,880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो सिंगापुर में सोना 0.15 प्रतिशत गिरकर 1,223.70 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि . चांदी 0.14 प्रतिशत गिरकर 14.71 डॉलर प्रति औंस रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+