क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

Gold Rate: लगातार गिरने के बाद संभला सोना, कीमत में सुधार, जानें सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी का ताजा भाव

Gold Rate: लगातार गिरने के बाद संभला सोना, कीमत में सुधार, जानें सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी का ताजा भाव

Google Oneindia News

नई दिल्ली। Gold-Silver Rate. सोने-चांदी की कीमत( Gold-Silver Rate) में गिरावट का दौर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन थम गया है। शुक्रवार को सोने की कीमत में जारी गिरावट थम गई और सोना एक बार फिर से चमक गया। पिछले पांच दिनों से सोने की कीमत में लगतार गिरावट आ रही थी, लेकिन आज सोने की कीमत में गिरावट का दौर थम गया है। सोना एक बार फिर से चमक गया है। हालांकि ये तेजी बेहद कम रही। वहीं चांदी की कीमत में तेजी से सुधार देखने को मिला। सोने के फ्यूचर रेट की बात करें MCX पर सोने की कीमत में 0.26% की तेजी आई और सोना चमककर 48,749 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Gold Rate: सोना खरीदने का सही मौका, कीमत में आई बंपर गिरावट, 7500 रु तक गिर चुके हैं दामGold Rate: सोना खरीदने का सही मौका, कीमत में आई बंपर गिरावट, 7500 रु तक गिर चुके हैं दाम

सोने की कीमत में तेजी

सोने की कीमत में तेजी

शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में सुधार देखने को मिला। आज MCX पर सोने की कीमत में 0.26 फीसदी की तेजी आई और सोने का भाव 48,749 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी सुधार देखने को मिला। चांदी की कीमत 1.5% की तेजी के साथ 68,639 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सोने की कीमत में 0.5 फीसदी की गिरावट आई।

Recommended Video

लगातार गिरने के बाद संभला सोना, कीमत में सुधार, जानें सर्राफा बाजार में आज सोने-चांदी का ताजा भाव
 इस साल 1500 रुपए गिर चुका है सोने का भाव

इस साल 1500 रुपए गिर चुका है सोने का भाव

अगर जनवरी 2021 में सोने की कीमत पर नजर डाले तो अब तक सोने की कीतम में 1500 रुपए की गिरावट आ चुकी है। सोने की कीमत में 3% की गिरावट आ चुकी है। इस साल सोने की कीमत में 1500 रुपए की गिरावट आ चुकी है। ग्लोबल रेट में भी सोने की कीमत में गिरावट आ चुकी है।

 29 जनवरी को सोने की कीमत पर एक नजर

29 जनवरी को सोने की कीमत पर एक नजर

Gold Price on 29th January 2021. सोने की कीमत पर 29 जनवरी को फेरबदल देखने को मिला। सोना आज महंगा हो गया, हालांकि कीमत में बहुत तेजी नहीं आई, लेकिन मामूली सुधार देखने को मिला। देशभर के सर्राफा बाजारों में शुक्रवार को सोने के रेट में तो मामूली तेजी आई। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 88 रुपए की तेजी आई। सोना इस सुधार के साथ 49074 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुक्रवार को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49074 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48878 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत आज 44952 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत तेजी के साथ 36806 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी की कीमत में 2370 रुपए की तेजी

चांदी की कीमत में 2370 रुपए की तेजी

चांदी की कीमत में 2370 रुपए प्रति किलो की तेजी आ चुकी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन पर जारी रेट के मुताबिक 29 जनवरी को चांदी की कीमत 68337 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। आपक बता दें कि IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य है।

 28 जनवरी को सोने की कीमत पर एक नजर

28 जनवरी को सोने की कीमत पर एक नजर

28 जनवरी को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत औसत तौर पर 48886 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बनी हुई है। 22 कैरेट वाले सोने का भाव 44780 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36665 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

2021 में कैसा रहेगा सोने का हाल

Gold Price in 2021. साल 2021 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आने की उम्मीद है। आर्थिक जानकारों के मुताबिक 2021 में सोने की कीमत बढ़ेगी। इस साल सोने की कीमत 63000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इस साल सोने में शानदार तेजी आने की संभावना है।ऐसे में अगर आप सोने में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो आपको पास अच्छा मौका है। आपको अगले साल बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट तपन पटेल के मुताबिक साल 2021 में सोने की कीमत में शानदार तेजी आएगी। ग्लोबल इकनॉमिक रिकवरी की चिंताओं को देखते बाजार जानकार अंदाजा लगा रहे हैं कि इस साल सोने के लिए कॉमेक्स पर टारगेट 2,150 डॉलर और 2,390 डॉलर प्रति औंस है।

Comments
English summary
Gold Rates: Gold Rate today struggle after 5-day fall, silver surges Rs 2200 in 2 days
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X