Gold Rate Weekly Update: इस हफ्ते पस्त रहा सोना, चांदी 60 हजार से नीचे, जानें 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Rate Weekly Update: इस हफ्ते पस्त रहा सोना, चांदी 60 हजार से नीचे, जानें 10 ग्राम सोने का भाव

नई दिल्ली, 9 जनवरी। सोने की कीमत में साल 2022 में गिरावट का दौर जारी है। साल के शुरुआत के बाद से अब तक सोने की कीमत में गिरावट बनी हुई है। सोने के दाम में गिरावट का दौरा जारी है। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत फिर से 47 हजार के करीब पहुंच चुकी ही। सोने के दाम की बात करें तो आप 27 हजार रुपए में 10 ग्राम सोना घर ले जा सकते हैं, जबकि चांदी की कीमत 60000 रुपए से नीचे गिर चुकी है।

हफ्ते के आखिरी दिन सोने की कीमत

हफ्ते के आखिरी दिन सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डालें तो आज...

  • 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47583 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
  • वहीं 23 कैरेट वाले सोने कीमत 47392 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
  • 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43586 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
  • 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35387 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
  • 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 27836 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
  • चांदी की कीमत 60846 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था।
2021 ने लोगों ने जमकर खरीदा सोना

2021 ने लोगों ने जमकर खरीदा सोना


भारत दुनिया में सोने के सबसे बड़े उपभोक्ताओं है। साल 2021 में कोरोना महामारी के बावजूद भारतीयों ने जमकर सोने की खरीदारी की। इससे पहले साल 2011 भारत ने 53.9 अरब डॉलर का सोना आयात किया था। साल 2011 के बाद अब साल 2021 में सोने का ये रिकॉर्ड टूटा है। साल 2020 में जहां 430 टन सोने का आयात किया, जबकि 2021 में ये आंकड़ा बढ़कर 1050 टन पर पहुंच गया।

2020 से कितना सस्ता हुआ सोना

2020 से कितना सस्ता हुआ सोना


इसके अलावा साल 2020 के मुकाबले साल 2021 में सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। अगस्त 2020 में सोने की कीमत भारतीय बाजार के ऑल टाइण हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 2021 में सोने की कीमत 47000-48000 रुपए प्रति 10ग्राम के बीच रहा। सोने की कीमत में आई इस गिरावट के कारण सोने की मांग में तेजी देखने को मिली।

इस हफ्ते सोने की कीमत

इस हफ्ते सोने की कीमत

इस हफ्ते अगर सोने की कीमत पर नजर डाले तो 3 जनवरी को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48279 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 4 जनवरी को सोने की कीमत और गिरकर 47963 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 5 जनवरी को सोने की कीमत 48126 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 6 जनवरी को सोना फिर से गिरकर 47847 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके बाद 7 जनवरी को सोने की कीमत 47566 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+