Gold Rate: 12400 रुपए तक गिर चुका है सोना, जानिए और कितना गिरेगा दाम

Gold Rate: 12400 रुपए तक गिर चुका है सोना, जानिए और कितना गिरेगा दाम

नई दिल्ली। सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। सोना पिछले कई हफ्तों से गिर रहा है। हालत ये है कि फरवरी महीने में सोना 3000 रुपए तक गिर गया। वहीं सोना अपने उच्चतम स्तर से 12400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गया ।सोना अपने 11 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गया है। अब तक सोने की कीमत में 22 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। ऐसे में अगर आप भी सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ये जान लेना जरूरी होगा कि आने वाले दिनों में सोने की कीमत और गिरेगी या सोना चमकेगा।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

सोने की कीमत में पिछले कुछ हफ्तों से लगाातार गिरावट आ रही है। सोने के भाव गिर रहे है। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 44799 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए हैं। वहीं बाजार जानकारों का कहना है कि सोने की कीमत में आ रही ये गिरावट अस्थाई है। ये गिरावट शॉर्टटर्म है। सोना हमेशा से लोगों का सुरक्षित निवेश रहा है। सोने की कीमत पर कई कारकों की वजह से असर पड़ता है। डॉलर में कमजोरी, मुद्रास्फीति के दबाव और मौद्रिक विस्तार के कारण सोने की कीमत पर असर पड़ता है।

कहां तक पहुंच सकता है सोने का भाव

कहां तक पहुंच सकता है सोने का भाव

बाजार एक्सपर्ट्स की माने तो सोने की कीमत में अभी और गिरावट आएगी। हालांकि ये गिरावट कुछ समय के लिए हैं। सोना 1500 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है। उसके बाद सोने की कीमत में स्थिरता आने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोना 40 हजार रुपए तक गिर सकता है। दरअसल निवेशक अमेरिकी बॉन्ड में भारी निवेश कर रहे हैं। वहां निवेश बढ़ने से सोने में निवेश घटा है। जिसके कारण सोने की कीमत पर दवाब बढ़ा है।

 क्य है सोने में निवेश का सही समय

क्य है सोने में निवेश का सही समय

अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ये अच्छा समय है। लॉगटर्म में सोना अच्छा मुनाफा देगा। पिछले साल सोने ने 25 फीसदी का रिटर्न दिया था। लंबे समय के निवेश के लिए सोना अच्छा विकल्प है। वहीं अगर आप कुछ दिन और इंतजार करना चाहते हैं तो कर सकते हैं क्योंकि सोने की कीमत 40000 रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है।

 12400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ सोना

12400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ सोना

आपको बता दें कि अगस्त 2020 में सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56200 रुपए पर पहुंच गया था। अगर उस कीमत से आज के भाव की तुलना करें तो सोना अब तक 12400 रुपए तक गिर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+