महंगा हुआ सोना, 2 दिनों में चांदी की कीमत में 1125 रुपए की बढ़ोतरी, जानिए आज का भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत में शुक्रवार को एक बार फिर से तेजी देखने को मिली। गुरुवार को कीमत में गिरावट आने के बाद सोने की चमक वापस से लौटी। शुक्रवार को सोना 170 रुपए चढ़कर 32620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई और चांदी 600 रुपए महंगा हो गया। पिछले दो दिनों में चांदी की कीमत में 1125 रुपए की तेजी आई। शुक्रवार को चांदी 600 रुपए महंगा होकर 39250 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 Gold rate Up by Rs 170 on Friday, whereas Silver Rise high by rs 600, Know todays Gold price

सोने में लौटी चमक

शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 170 रुपए चढ़कर 32,620 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। सोने की मांग बढ़ने और अच्छे वैश्विक संकेतों से पीली धातु की कीमत में तेजी आई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 32620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वाली सोने की गिन्नी की कीमत में 100 रुपए की तेजी आई और वो 25,200 रुपए पर पहुंच गई।

2 दिनों में चांदी में 1125 रुपए की तेजी

चांदी की बात करें तो शुक्रवार को चांदी का भाव आज 600 रुपए तेज होकर 39,250 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। स्थानीय ज्वेलर्स की ओर से मांग बढ़ने और मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण सर्राफा बाजार में तेजी देखने को मिली। साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 1,448 रुपए तेज होकर 38,651 रुपए प्रति किलो हो गया। वहीं चांदी सिक्का में भी 1000 रुपए प्रति सैंकड़ा की तेजी आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+