तीसरे दिन भी जारी है सोने में तेजी, जानिए आज क्या है सोने-चांदी का भाव

नई दिल्ली। सोने की कीमत में तेजी तीसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को सोने के भाव में 100 रुपए की तेजी आई। बुधवार को सोना 100 रुपए चढ़कर 32500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी में भी तेजी आई। पिछले 3 दिनों में सोने की कीमत में 400 रुपए की तेजी आई है। कल सोने के भाव में 125 रुपए की तेजी आई थी।

 Gold rate up by Rs 100, Silver price by Rs 125 on wednesday, Know Todays Gold Price

सोने के साथ-साथ चांदी में चमक जारी है। बुधवार को चांदी 125 रुपए महंगा हो गया और इसकी कीमत 38,125 रुपए प्रति किलो हो गया। इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की मांग के कारण चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली। वहीं स्थानीय ज्वेलर्स की खरीद और सकारात्मक विदेशी संकेतों के कारण सोने में तेजी आई।

अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने 0.31 फीसदी बढ़कर 1,273.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 32,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 फीसदी शुद्ता वाले सोने की कीमत 32,350 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 8 ग्राम वाले गिन्नी का भाव 25,000 रुपए पर स्थिर रही। अगर चांदी के भाव देखें तो ये 38125 रुपए प्रति किलो रही। साप्ताहिक डिलीवरी में चांदी का भाव 140 रुपए तेज होकर 37,681 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए और बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर बना रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+