Gold-Silver Rate: 12000 रु तक गिर गए चांदी के दाम, जानिए कितना सस्ता हुआ सोना
Gold-Silver Rate: 12000 रु तक गिर गए चांदी के दाम, जानिए कितना सस्ता हुआ सोना
नई दिल्ली। Gold-Silver Price on 25 August 2020, हफ्ते के दूसरे दिन फिर से सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। लगातार पांचवें दिन में सोने की कीमत में फिर से गिरावट दर्ज की गई। सोना अब तक 5000 रुपए तक नीचे लुढ़क चुका है। सोने की कीमत गिरकर 51628 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई और चांदी की कीमत 64881 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अगर अगस्त महीने में सोने-चांदी के भाव पर नजर डाले तो चांदी अपने उच्चतम स्तर से 12000 रुपए प्रति किलोग्राम पर नीचे लुढ़क चुकी है। वहीं सोने की कीमंत में करीब 5000 रुपए तक की गिरावट आई है।

सोने की कीमत में फिर से आई गिरावट
मंगलवार 25 अगस्त को सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी रहा। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सोने के भाव में फिर से गिरावट दर्ज की गई। देशभर के सर्राफा बाजार के साथ-साथ आज वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। देशभर के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 381 रुपए नीचे गिरकर 51628 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि चांदी की कीमत सोमवार के मुकाबले 1493 रुपए नीचे गिरकर 64881 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुला।

देशभर के सर्राफा बाजार का हाल
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई सोने-चांदी की कीमत के मुताबिक 25 अगस्त 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव में गिरावट दर्ज की गई। 25 अगस्त को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 51628 रुपए प्रति 10 ग्राम, 23 कैरेट सोने की कीमत 51421 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 47291 रुपए प्रति 10 ग्राम और जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38721 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 64881 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।

दुनियाभर में गिरे सोने के दाम
भारत के अलावा वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। कोरोना वैक्सीन को लेकर आई सकारात्मक खबरों के बीच सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंगलवार को सोने की कीमत गिरकर 1929 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व के साथ-साथ अन्य देशों के केंद्रीय बैंकों के अभूतपूर्व प्रोत्साहन पैकेजों के ऐलान के बाद ब्याज दरों को शून्य के करीब पहुंचा दिया है।

5000 रुपए तक गिरे सोने के भाव
लाइव मिंट की खबर के मुताबिक अगस्त महीने में ऊपरी स्तर से सोने की कीमत में 5000 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है। 7 अगस्त को सोना अपने उच्चतम स्तर पर था। सोने का भाव 56,200 गिरकर से 51000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि चांदी की कीमत 12000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। जहां चांदी अगस्त में अपने उच्चतम स्तर 78000 रुपए पर पहुंच गया था, वहीं अब चांदी की कीमत गिरकर 66000 रुपए के करीब पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications