Gold Price Today: और सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानिए आज सोने-चांदी का भाव

Gold Price Today: और सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानिए आज सोने-चांदी का भाव

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today 28 August 2020, सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। सोने की कीमत 293 रुपए नीचे लुढ़ककर 20929 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी नरमी देखने को मिली है। शुक्रवार 28 अगस्त 2020 को सोने की कीमत बाजार खुलते ही 50929 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं चांदी की कीमत गिरकर 64711 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 सोना हुआ और सस्ता

सोना हुआ और सस्ता

गुरुवार को सोने की कीमत चढ़ने के बाद अगले ही दिन धड़ाम हो गई। सोना शुक्रवार को गिर गया। देशभर के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई। शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 51000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई। वहीं चांदी की कीमत 65000 रुपए प्रति किलोग्राम से नीचे लुढ़क गई। देशभर के सर्राफा बाजार में सोने के हाजिर भाव में गिरावट दर्ज की गई।

 शुक्रवार को सोने-चांदी के दाम पर एक नजर

शुक्रवार को सोने-चांदी के दाम पर एक नजर

शुक्रवार को सोने की कीमत (Gold Rate on Friday) में कटौती हुई। 24 कैरेट सोने की कीमत 293 रुपए नीचे गिरकर 50929 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि 23 कैरेट सोने की कीमत 50725 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इसके साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 46651 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38197 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी की कीमत में नरमी

चांदी की कीमत में नरमी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी की कीमत 677 रुपए नीचे लुढ़ककर 64711 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं वैश्विक बाजार में सोने की कीमत गिरकर करीब 1950 डॉलर प्रति औंस से नीचे लुढ़क गई। गौरतलब है कि गुरुवार को 10 ग्राम सोने का भाव 743 रुपए बढ़कर 52508 रुपए पर पहुंच गया था। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 3615 रुपए बढ़ गई और चांदी की कीमत 68,492 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+