Gold Rate Today: सोना आज फिर हुआ महंगा, जानिए आपके शहर में 22 कैरेट का गोल्ड रेट क्या है?
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में अगस्त महीने के दूसरे दिन यानी आज शुक्रवार (2 अगस्त) को भी सोना और चांदी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। सोना 1 अगस्त को भी महंगा हुआ था। हालांकि बजट 2024 पेश होने के बाद से सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोना आज महंगा दिख रहा है।
देश के लगभग सभी शहरों में सोने का रिटेल कीमत 70 हजार रुपये के आसपास है। 10 ग्राम सोने का भाव ज्यादातर शहरों में 500 रुपये तक महंगा हुआ है। वहीं चांदी एक किलोग्राम 87,200 रुपये है।

- Delhi Gold Rate: दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 70 हजार 520 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 64,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- Mumbai Gold Rate: मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 70, 370 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 64,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- kolkata Gold Rate: कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 64,510 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 70,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Chennai Gold Rate: चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 64,310 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 70,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Ahmedabad Gold Rate: अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 64,560 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 70, 420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।












Click it and Unblock the Notifications