Gold Rate: सोना और चांदी आज सस्ता हुआ या महंगा? जानें देश के बड़े शहरों में क्या है 22 कैरेट गोल्ड रेट?

Gold Rate Today (26 June 2025): देश में सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। MCX पर सोने की कीमत 26 जून की सुबह 6:20 बजे ₹97,334 प्रति 10 ग्राम रही, वहीं चांदी की कीमत ₹1,05,304 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। इसके अलावा 26 जून को सुबह 6.20 बजे इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,580/10 ग्राम थी। इसके अलावा, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,934/10 ग्राम थी। IBA वेबसाइट के मुताबिक आज चांदी की कीमतें ₹1,05,870/किलोग्राम (सिल्वर 999 फाइन) हैं।

हालांकि घरेलू बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹10 की गिरावट दर्ज की गई, जिससे 10 ग्राम सोने की कीमत ₹98,940 हो गई।गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत भी ₹10 गिरी, जिससे दस ग्राम की कीमत ₹90,690 हो गई।

Gold Rate Today 26 June 2025

Silver Price In India Today (26 June, 2025): चांदी की कीमत में भी ₹100 की गिरावट हुई और एक किलोग्राम चांदी ₹1,07,900 में बिक रही है। दिल्ली में चांदी ₹1,07,900, कोलकाता में चांदी ₹1,07,900, मुंबई में चांदी ₹1,07,900 और चेन्नई में चांदी ₹1,17,900 है।

शहरवार सोने की कीमतें (24 कैरेट) - 10 ग्राम के लिए

  • मुंबई: ₹98,940
  • कोलकाता: ₹98,940
  • चेन्नई: ₹98,940
  • दिल्ली: ₹99,090

शहरवार सोने की कीमतें (22 कैरेट) - 10 ग्राम के लिए

  • मुंबई: ₹90,690
  • कोलकाता: ₹90,690
  • बेंगलुरु: ₹90,690
  • चेन्नई: ₹90,690
  • हैदराबाद: ₹90,690
  • दिल्ली: ₹90,840

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुरुवार को अमेरिकी सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई। डॉलर के कमजोर होने के कारण सोने को समर्थन मिला। निवेशक अब आने वाले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिससे फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर भविष्य की दिशा का संकेत मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+