Gold Rate: वीकेंड पर सोने की कीमत में उछाल! चांदी भी महंगी, 10 बड़े शहरों में क्या है 22 कैरेट गोल्ड का भाव?
Gold Rate Today (30 August 2025): सोने और चांदी के निवेशकों के लिए आज का दिन काफी अहम है। शनिवार की शुरुआती ट्रेडिंग में 24 कैरेट सोने की कीमत में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,04,950 तक पहुंच गई। 22 कैरेट सोने की कीमत में भी ₹10 की बढ़ोतरी हुई। अब 10 ग्राम 22 कैरेट सोना ₹96,200 में बिक रहा है।
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,05,100 और 22 कैरेट सोना ₹96,350 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। मुंबई और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,04,950 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड ₹96,200 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। कोलकात में 24 कैरेट सोना ₹1,04,950 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड ₹96,200 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

Silver Price In India Today (30 Aug 2025): चांदी की कीमत में ₹100 की तेजी देखी गई और 1 किलो चांदी ₹1,21,000 में बिक रही है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई में 1 किलो चांदी ₹1,21,000 में बिक रहा है और वहीं चेन्नई में 1 किलो चांदी ₹1,31,000 पर कारोबार कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
अमेरिकी सोने की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली और यह अपने अप्रैल के बाद के सबसे अच्छे मासिक प्रदर्शन की ओर बढ़ रही है। अमेरिकी महंगाई डेटा ने यह संकेत दिया कि फेडरल रिजर्व अगले महीने ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।
- स्पॉट गोल्ड: $3,419.59 प्रति औंस (+0.1%)
- अगस्त में सोने की बढ़त: 3.9%
- US गोल्ड फ्यूचर्स (दिसंबर डिलीवरी): $3,479.10 (+0.1%)
- स्पॉट सिल्वर: $38.98 प्रति औंस (-0.2%)
- प्लैटिनम: $1,350.98 (-0.6%)
- पैलैडियम: $1,095 (-0.7%)
हालांकि चांदी और प्लैटिनम में थोड़ी गिरावट देखने को मिली, फिर भी दोनों धातुएं मासिक लाभ की ओर बढ़ रही हैं। वहीं, पैलैडियम इस महीने नुकसान की ओर है। सोने और चांदी में निवेश करने वाले लोगों के लिए यह समय सतर्क रहने का है, क्योंकि कीमतें लगातार अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार के संकेतों पर निर्भर कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications