Gold Rate: अगस्त महीने के आखिरी दिनों में सोने का क्या चल रहा है भाव? 22 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today (29 August 2025): सोने की कीमतों में शुक्रवार को मामूली गिरावट देखने को मिली है। देशभर में 22 और 24 कैरेट गोल्ड दोनों ही सस्ते हुए हैं। इस समय 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,02,600 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड ₹94,040 प्रति 10 ग्राम के करीब बिक रहा है।

दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,02,740 और 22 कैरेट सोना ₹94,200 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। मुंबई और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,02,600 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड ₹94,040 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। कोलकात में 24 कैरेट सोना ₹1,02,600 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड ₹94,040 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

Gold Rate Today 29 August 2025

Silver Price In India Today (29 Aug 2025): चांदी इस समय ₹1,20,000 प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है। इसमें पिछले दिन के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Gold Price in India: आपके शहर में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली: 22 कैरेट ₹94,200 | 24 कैरेट ₹1,02,740
  • चेन्नई: 22 कैरेट ₹94,040 | 24 कैरेट ₹1,02,600
  • मुंबई: 22 कैरेट ₹94,040 | 24 कैरेट ₹1,02,600
  • कोलकाता: 22 कैरेट ₹94,040 | 24 कैरेट ₹1,02,600
  • जयपुर: 22 कैरेट ₹94,200 | 24 कैरेट ₹1,02,740
  • नोएडा: 22 कैरेट ₹94,200 | 24 कैरेट ₹1,02,740
  • गाजियाबाद: 22 कैरेट ₹94,200 | 24 कैरेट ₹1,02,740
  • लखनऊ: 22 कैरेट ₹94,200 | 24 कैरेट ₹1,02,740
  • बंगलुरु: 22 कैरेट ₹94,040 | 24 कैरेट ₹1,02,600
  • पटना: 22 कैरेट ₹94,040 | 24 कैरेट ₹1,02,600

सोने के दाम क्यों बदले?

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाज़ार की हलचल मानी जा रही है। हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को पद से हटा दिया। इस फैसले के बाद बाज़ार में अनिश्चितता और डर का माहौल बढ़ा है। ऐसी परिस्थितियों में निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख करते हैं।

इसके अलावा, फेडरल रिजर्व पर ब्याज दरें घटाने का दबाव बढ़ा है। आमतौर पर ब्याज दरें घटने से सोने की मांग तेज़ हो जाती है और दाम ऊपर चढ़ जाते हैं। रुपये की कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार से मिले मजबूत संकेतों ने भी सोने के दामों को सहारा दिया है।

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

  • भारत में सोने का भाव कई कारकों पर निर्भर करता है:
  • अंतरराष्ट्रीय सोने के दाम
  • डॉलर और रुपये की विनिमय दर
  • आयात शुल्क और टैक्स
  • घरेलू मांग (शादी-ब्याह, त्योहारों का सीजन)

इसी वजह से सोने की कीमतें रोज़ बदलती रहती हैं। भारतीय परंपरा में सोना न सिर्फ़ गहनों के रूप में, बल्कि निवेश और बचत के लिए भी सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+