Gold Rate: नवरात्रि के दूसरे दिन सोना फिर चमका! आपके शहर में कितना पहुंचा दाम, चेक करें 22 कैरेट का गोल्ड रेट
Gold Rate Today (23 September 2025): नवरात्रि का रंग बाजारों में भी दिखने लगा है। इस शुभ अवसर पर सोने की कीमतें लगातार दूसरे दिन बढ़ गई हैं। वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल, ट्रंप सरकार के एच-1बी वीजा शुल्क पर फैसले और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन रहे नए समीकरणों का असर सीधे भारतीय सर्राफा बाजार पर पड़ रहा है। यही कारण है कि निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित विकल्प मानते हुए लगातार खरीदारी कर रहे हैं।
मंगलवार, 23 सितंबर 2025 को नवरात्रि के दूसरे दिन सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी आई है। देशभर में 24 कैरेट सोना आज 1,13,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 24 कैरेट सोना निवेश के लिए सबसे ज्यादा खरीदा जाता है, जबकि 22 कैरेट और 18 कैरेट सोना गहने बनाने में इस्तेमाल होता है।

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में भाव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में आज 24 कैरेट सोना 1,12,730 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,03,350 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। एक दिन पहले ही दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 2,200 रुपये उछलकर 1,16,200 रुपये तक पहुंच गया था।
मुंबई और पश्चिम भारत में गोल्ड का रेट
मुंबई, अहमदाबाद और पटना में 24 कैरेट सोने का भाव 1,12,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,03,320 रुपये पर है। यहां चांदी भी महंगी बनी हुई है, जिससे निवेशकों का रुझान लगातार सोने की ओर झुक रहा है।
कोलकाता और पूर्वी राज्यों का हाल
कोलकाता और भुवनेश्वर में आज 24 कैरेट सोना 1,12,580 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,01,205 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में यहां सोने की कीमतों में स्थिरता के बाद हल्की तेजी देखने को मिली है।
दक्षिण भारत में सोने का भाव
चेन्नई और बेंगलुरु जैसे दक्षिण भारतीय शहरों में भी सोने का चमक बरकरार है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,13,020 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,03,360 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। वहीं बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,12,580 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,03,320 रुपये पर है।
🟡 Silver Price In India Today (23 September 2025): चांदी की कीमत 1,38,100 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में चांदी ₹1,34,900 प्रति किलोग्राम बिक रहा है। जबकि चेन्नई में ₹1,44,900 प्रति किलोग्राम है।
निवेशकों के लिए संकेत
लगातार बढ़ रही वैश्विक अनिश्चितताओं और नवरात्रि के शुभ माहौल में सोने की मांग और बढ़ने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यही रफ्तार रही तो आने वाले दिनों में सोने के दाम और ऊपर जा सकते हैं। फिलहाल निवेशकों और खरीदारों के लिए यह सोने में निवेश का सही समय माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications