Gold Rate Today: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है ताजा रेट

Gold Rate Today (15 August 2025): स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार 15 अगस्त 2025 को सोने के दाम में मामूली कमी दर्ज की गई, जो लगातार चौथे दिन की गिरावट है। हालांकि कीमत में गिरावट के बावजूद 24 कैरेट गोल्ड अब भी एक लाख प्रति 10 ग्राम से ऊपर बना हुआ है।

दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोना ₹1,01,000 से अधिक पर बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना-जो गहनों के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है-मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में लगभग ₹92,800 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है।

Gold Rate Today 15 August 2025

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,01,490 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹93,040 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,01,340 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड ₹92,890 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

Silver Price In India Today (15 Aug 2025): चांदी में आज हल्की तेजी देखने को मिली। 1 किलोग्राम चांदी का भाव बढ़कर ₹1,16,100 हो गया, जो कल के मुकाबले ₹100 महंगा है।

कीमतों में यह बदलाव अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सितंबर बैठक में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के कारण आया है। लेबर मार्केट में नरमी और अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में स्थिरता ने महंगाई की चिंता को कुछ हद तक कम किया है, जिससे सोने और चांदी दोनों के दामों में हलचल देखी जा रही है।

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में सोने की कीमत कई कारकों पर निर्भर करती है-

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार का रेट
  • आयात शुल्क और टैक्स
  • रुपये-डॉलर का विनिमय दर
  • डिमांड और सप्लाई का बैलेंस

सोने का भारत में केवल निवेश के लिए ही नहीं, बल्कि शादी-ब्याह और त्योहारों में भी पारंपरिक महत्व है। इसलिए इसके दाम में उतार-चढ़ाव का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+