Gold Rate Today's: खुशखबरी, 10000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today's: खुशखबरी, 10000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा भाव

नई दिल्ली, जून 29। अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत में गिरावट का दौर है। सोने की कीमत ए बार फिर से गिर गई है। सोना फिर से सस्ते हो गए हैं। सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोने का भाव एक बार फिर से सस्ता हो गया। आज सोना अपने उच्चतम मूल्य से करीब 10000 रुपए तक सस्ता बिक रहा है। एमसीएक्स पर आज गोल्ड की कीमत 46775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई है। सोना आज फिर से सस्ता हो गया। एमसीएक्स पर सोने के फ्यूचर रेट में 233 रुपए की गिरावट आई और सोना लुढ़ककर 46775 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी गिर गई। MCX पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत जहां 46775 रुपए पर पहुंच गई तो वहीं अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.45 फीसदी गिरकर 47077 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सर्राफा बाजार में 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का आज का दाम

सर्राफा बाजार में 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का आज का दाम

अगर सर्राफा बाजार की बात करें तो सोन की कीमत में 116 रुपए की गिरावट आई तो वहीं चांदी के दाम 50 रुपए लुढ़क गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी रेट पर नजर डाले तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47089 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 46900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत आज गिरकर 43134 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35317 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। चांदी की बात करें तो आज चांदी की कीमत गिकर 68204 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

 10000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना

10000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना

सोने की कीमत की तुलना करें तो सोना अपने उच्चतम मूल्य से 10000 रुपए सस्ता बिक रहा है। सोना पिछले साल 7 अगस्त को उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम सोने के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया। सोने के आज की कीमत से तुलना करें तो सोना उच्चतम मूल्य से अब तक 10000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है।

 देश के महानगरों में सोने की कीमत

देश के महानगरों में सोने की कीमत

देश के प्रमुख नगरों में सोने की कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में सोना 46150 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, तो वहीं चेन्नई में आज 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44440 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। वहीं मुंबई में सोने की कीमत सोना आज 46160 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

 कैसा रहेगा सोने का हाल

कैसा रहेगा सोने का हाल

बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में भले अभी गिरावट आ रही है, लेकिन आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी आएगी। बाजार जानकारों के मुताबिक साल के अंत तक सोना अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। जानकारों की माने तो सोना 60000 रुपए के आंकड़े के करीब पहुंच सकता है। ऐसे में सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना निवेश के लिए सुरक्षित है। आपको बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है।

 सोने में निवेश का अच्छा मौका

सोने में निवेश का अच्छा मौका

अगर आप सोने में निवेश कर रहे हैं तो ये अच्छा मौका है। आने वाले दिनों में सोने के भाव में और तेजी आने वाली है। कोरोना वायरस के कारण निवेशक शेयर में निवेश करने से कतर रहे हैं। निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं। सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में आने वाले दिनों में सोने में निवेश बढ़ने के साथ ही उसकी कीमत में भी तेजी आएगी। यानी आने वाले दिनों में सोना अच्छा रिटर्न देगा। बाजार जानकारों के मुताबिक साल के अंत तक सोना उच्चतम भाव को पार कर जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+