Gold Rate: सोने ने लगाई लंबी छलांग, एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, जानें आज की कीमत
Gold Rate: सोने ने लगाई लंबी छलांग, एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा, जानें आज की कीमत
नई दिल्ली। पिछले कुछ महीनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। अप्रैल महीने के शुरुआत के साथ ही सोने के भाव में बड़ी तेजी आई और सोना लगातार बढ़ोतरी की ओर जा रहा है। 6 अप्रैल, मंगलवार को सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी हुई और सोने के दाम एक महीने के उच्चतम सतर पर पहुंच गया। सोने का भाव आज तेजी के साथ बढ़ते हुए 45560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

मंगलवार सोने के लिए रहा मंगल
6 अप्रैल, मंगलवार को सोने की कीमत में तेजी आई। वेडिंग सीजन के शुरुआत से पहले सोने के दाम में चमक लौट आई है। आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 162 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी के साथ बढ़ते हुए 45421 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं सिल्वर के दाम में 638 रुपए की तेजी आई।

24 कैरेट से लेकर 18 करेट तक के सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर देशभर के 14 सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के दाम का औसत मूल्य प्रकाशित किया गया है, जिसके मुताबिक मंगलवार को 24 कैरट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45421 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 23 कैरेट वाले सोने का दाम 45239 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 41606 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 34066 रुपए प्रति 10 ग्राम रही है। अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज सिल्वर के दाम 65600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

MCX पर सोने का रेट
सोने के फ्यूचर रेट पर नजर डाले तो आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत मं बड़ी तेजी आई। जून डिलीवरी वाले सोने के वायदा कीमत 45560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। दोपहर 2 बजे के करीब सोने के वायदा भाव में 0.47 फीसदी की तेजी दरज की गई। वहीं अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 142 रुपए की तेजी आई और दाम 45761 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने का नया नियम
आपको बता दें कि सरकार जल्द ही घरों में सोना रखने के नियमों में बदलाव करने जा रही है। नए नियम के मुताबिक सरकार गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम में बदलाव करने की तैयारी में है, जिसके बाद आपक पने साथ अपने घर में कितना सोना रख सकते हैं, इस पर विचार किया जाएगा। सरकार इसके लिए सभी सरकारी बैकों को स्कीम में शामिल करने पर विचार कर रही है।

आग कैसा रहेगा सोने का हाल
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल की माने तो सोने की कीमत में कई कारणों से सुधार आया है। अमेरिकी बाजार को राहत पैकेज के ऐलान का इंतजार है, जिसमें तेजी के कारण बाजार में अस्थिरता देखने को मिल रही है और सोने में तेजी आ रही है। वहीं भारत में एक बार फिर कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। कोरोना के कारण एक बार फिर से निवेशकों को फिर से चिंता सताने लगी है। ऐस में वो सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं। सुरक्षित निवेश के लिए सोना सबसे अच्छा विकल्प है। मांग में तेजी के कारण कीमत में सुधार देखने को मिल रहा है। पिछले साल अगस्त की स्थिति पर गौर करें तो कोरोना के चरम पर पहुंचने के साथ ही सोना अपने रिकॉर्ड हाई रेट पर पहुंच गया था। यानी कोरोना की स्थिति से सोने की कीमत पर असर पड़ना तय है।












Click it and Unblock the Notifications