Gold Rate: चढ़ने लगा सोने का भाव, कीमत 48000 रुपए के पार, जानें सोने-चांदी का ताजा भाव
Gold Rate: चढ़ने लगा सोने का भाव, कीमत 48000 रुपए के पार, जानें सोने-चांदी का ताजा भाव
नई दिल्ली। Gold Rate on 14 July. सोने की कीमत में फिर से तेजी लौट आई है। सोना( Gold Rate) एक बार फिर से तेजी की ओर बढ़ने लगा है। सोना अब 48 हजार के आंकड़े को पार कर गया है तो वहीं चांदी की कीमत( Silver Rate) 68000 रुपए को पार कर चुकी है। 14 जुलाई को सोने की कीमत पर नजर डाले तो MCX पर सोना 48187 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने में लौटी तेजी, चांदी की कीमत हुई तेज
सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों से तेजी लौट आई है। सोना एक बार फिर से महंगा हो गया है। गोल्ड और सिल्वर के दाम ( Gold-Silver Rate) में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोने के वायदा कीमत के बारे में बात करें तो एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने का भाव 298 रुपए की बढ़त के साथ 48187 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 324 रुपए बढ़कर 48490 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी 68062 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई

सोने की कीमत में तेजी की वजह
बाजार जानकारों की माने तो डॉलर में कमजोरी के चलते सोने की कीमतों में मजबूती लौट रही है। बाजार विशेषज्ञों की मान तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम में जारी उठापटक का असर भारतीय सर्राफा बाजार मं देखने को मिल रहा है। बाजार जानकारों के मुताबिक अभी सोने की कीमत में तेजी बनी रहेगी।

14 जुलाई को 24 कैरट से लेकर 18 कैरट तक के सोने का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर हर दिन सुबह बाजार खुलने और बंद होने पर सोने-चांदी की ताजा कीमत जारी की जाती है। 14 जुलाई को जारी रट पर नजर डाले तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48108 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम में 156 रुपए की तेजी आई और ये बढ़त के साथ 47915 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44067 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36081 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा। जबकि चांदी की कीमत 68935 रुपए किलोग्राम पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications