सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा, जानें क्या रहा आज 10 ग्राम सोने का दाम

नई दिल्ली। लगातार हो रही गिरावट के बाद अब सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है। आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सकारात्मक वैश्विक संकेत और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी मांग के बाद आज सोने की कीमत में 170 रुपए की तेजी देखने को मिली तो वहीं चांदी की कीमत में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई।

 Gold Rate Today: Gold, silver log big gains , Gold rate up by Rs 170 and silver by Rs 100
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत 30420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोने की कीमत 30420 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई तो वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 30270 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। अगर गिन्नी की कीमतों की बात करें तो ये 24400 रुपए प्रति आठ ग्राम के स्तर पर बरकरार रही।

वहीं वैश्विक स्तर पर भी सोने में तेजी देखने को मिली। सिंगापुर में सोना 0.24 फीसदी तेजी देखने को मिली और ये 187.40 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी की कीमत में भी 100 रुपए की तेजी देखने को मिली और ये 38100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। चांदी में आई तेजी की वजह इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से बढ़ी मांग रही। जहां चांदी 38100 रुपए पर रहा तो वहीं चांदी के सिक्कों का भाव 72000 रुपओ लिवाल और 73000 रुपए बिकवाल प्रति सैकड़ा पर टिका रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+