Gold Price Today: हफ्ते के पहले दिन ही लुढ़का सोना, कीमत में बड़ी गिरावट, ऑल टाइम हाई से 21 फीसदी गिरा
Gold Price Today: हफ्ते के पहले दिन ही लुढ़का सोना, कीमत में बड़ी गिरावट, ऑल टाइम हाई से 21 फीसदी गिरा
नई दिल्ली। सोने की कीमत में पिछले हफ्ते तेजी आई, लेकिन ये तेजी बरकरार नहीं रह सकी। हफ्ते के पहले दिन ही सोना धड़ाम हो गया। सोने की कीमत में फिर से गिर गया। शादियों के सीजन से पहले सोना आज गिर गया। 22 मार्च, सोमवार को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में फिर से मंदी आई और 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45000 रुपए से नीचे लुढ़क गया। एमसीएक्स पर सोने के वायदा कीमत पर नजर डाले तो आज अप्रैल डिलीवरी वाले गोल्ड का रेट 44680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोना फिर से हुआ धड़ाम
वेडिंग सीजन और फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप त्योहारों से पहले सोने की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपके लिए बेहतरीन मौका है। सोमवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट गोल्ड शुद्धता वाले सोने की कीमत 45000 के नीचे आ गया है। सोने की रेट में जहां 149 रुपए की गिरावट आई तो वहीं वहीं चांदी 1082 रुपए गिर गया।

भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की ताजा रेट पर नजर डाले तो हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का भाव 44789 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44610 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 करैट शुद्धता वाले सोने की कीमत 41027 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने का दाम 33592 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की कीमत
अगर चांदी की कीमत पर नजर डाले तो सोमवार को चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोमवार को चांदी का रेट 1083 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। 999 फीसदी शुद्धता वाले चांदी की कीमत 66815 रुपए प्रति किलोग्राम से गिरकर 65732 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

ऑल टाइम हाई रेट से 21 फीसदी सस्ता सोना
सोने की कीमत में पिछले दो सालों में जबरदस्त गिरावट आई है। साल 2021 में सोने की चमक फीकी पड़ गई है। इस साल की भी शुरुआत ही हुई है और सोना अब तक अपने उच्चतम स्तर से 21 फीसदी तक गिर चुका है। अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती के साथ-साथ बॉन्ड यील्ड का बढ़ना, सोने की कीमत में गिरावट की बड़ी वजहों में से एक है। निवेशकों का आकर्षण शेयर मार्केट और बिटक्वाइन की तरफ बढ़ा, जिसके कारण सोने के प्रति उदासीनता रही। जिसके कारण सोना गिरता चला गया।












Click it and Unblock the Notifications