Gold Rate: चूक न जाएं मौका, 10000 रु से अधिक सस्ता बिक रहा है सोना, चांदी 13000 रुपए टूटी
Gold Rate: चूक न जाएं मौका, 10000 रु से अधिक सस्ता बिक रहा है सोना, चांदी 13000 रुपए टूटी
नई दिल्ली। Gold Price Today 11th August. अगर आप सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिलेगा। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सोना अपने उच्चतम मूल्य से 10035 रुपए तक सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी की कीमत 13000 रुपए से अधिक सस्ती हो गई है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने का प्लानिंग कर रहे हैं तो बिना देर किए फौरन खरीदें। बाजार जानकारों की माने तो आने वाले समय में सोने की कीमत में तेजी लौटेगी। ऐसे में सोने में निवेश आपको अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।

सोना फिर से हुआ सस्ता
सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों से गिरावट जारी है। सोना लगातार गिरकर अपने निचले स्तर पर पहुंच गया। पिछले 6 कारोबारी दिनों की कीमतों पर नजर डाले तो सोना 1803 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। जबकि चांदी की कीमत 5468 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया। सोने की कीमत 46 हजार रुपए के करीब पहुंच गई है। जबकि 4 अगस्त को सोना 48050 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 4 अगस्त को चांदी की कीमत 68241 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

10035 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है सोना
सोने की आज कीमत की बात करें तो बुधवार को सोने की कीमत 46216 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आज की कीमत से अगर सोने के उच्चतम मूल्य की तुलना करें तो 11 अगस्त को सोना 10035 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 56260 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी भी पिछले साल से 13161 रुपए टूटकर 62773 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।

24 कैरेट से 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत
सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत पर नजर डाले इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने के आज की कीमत कुछ इस तरह से हैं। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 11 अगस्त को 46219 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 46034 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42337 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34664 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की 62773 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंचा है।

गोल्ड बॉड में निवेश का अच्छा मौका
9 अगस्त से आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं। मोदी सरकार ने एक बार फिर से सॉवरेन गोल्ड बांड योजना 2021-22( sovereign gold bond scheme 2020-21 ) मोदी सरकार ने 9 अगस्त से 13 अगस्त के बीच सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम की पांचवीं किश्त की शुरुआत की है। इस बार गोल्ड बांड स्कीम की निर्गम मूल्य 4807 रुपए प्रति ग्राम तय किया गया है। वहीं अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो आपको 50 रुपए प्रति ग्राम का अतिरिक्त छूट मिलेगा।

90000 के आंकड़े को पार कर जाएगा सोना
बाजार जानकारों और फंड मैनेजर के मुताबिक आने वालों दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी लौटेगी। सोना सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा। कोरोना वायरस और वैक्सीनेशन की रफ्तार के कारण सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। डिएगो पैरिला की माने तो सोना अगले 3 से 5 साल में दोगुने पर पहुंच जाएगा। यानी सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत 3000-5000 डॉलर प्रति औंस पर होगी तो वहीं यहां सोना 90 हजार के आंकड़े के करीब पहुंच सकते है।
Indian Railways: IRCTC ने ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के ये नियम बदले, करवाना होगा वेरिफिकेशन












Click it and Unblock the Notifications