Indian Railways: IRCTC ने ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के ये नियम बदले, करवाना होगा वेरिफिकेशन
Indian Railways: IRCTC ने ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग के ये नियम बदले, करवाना होगा वेरिफिकेशन
नई दिल्ली। Indian Railways. अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत जरूरी है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग ( IRCTC) के नियम में बदलाव हुआ है। ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग क नियम में बदलाव हुआ है। IRCTC से ट्रेन टिकटों की बुकिंग में बदलाव किया गया है। रेलवे ने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) से ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों को अब टिकट बुकिंग से पहले दो वेरिफिकशन अनिवार्य कर दिया है। बिना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का वेरिफिकेशन अनिवार्य है। रेलवे का कहना है कि IRCTC पोर्टल पर जो अकाउंट निष्क्रिय थे उसे सुनिश्चित करने के लिए वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की गई है।

बुकिंग से पहले करना होगा वेरिफिकेशन
IRCTC ने टिकट बुकिंग से पहले मोबाइल नंबर और ईमेल का वेरीफिकेशन कराना होगा। बिना इन दोनों वेरिफिकेशन के आप आईआरसीटीसी से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग नहीं कर सकेंगे। आपको बता दें कि ये उन यात्रियों के लिए है जिन्होंने लंबे समय से ऑनलाइन टिकट की बुकिंग नहीं की और लंबे वक्त से अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी वेरिफाई नहीं करवाया। ऐसे में टिकटों की बुकिंग से पहले आपको वेरिफिकेशन करवाना होगा, जिसमें आपको 1 मिनट से भी कम का समय लगता है।

रेलवे ने नए नियम के पीछे की वजह
दरअसल कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते ट्रेनों को लंबे वक्त के लिए बंद रखा गया। ट्रेनों को रद्द रखा गया, जिसके कारण लोग लंबो समय से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग नहीं कर सके हैं। जिसके बाद रेलवे ने IRCTC से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। खासकर उन लोगों को ये वेरिफिकेशन निश्चित तौर पर करना होगा, जिन्होंने लंबे वक्त से IRCTC से टिकटों की बुकिंग नहीं की है। वेरिफिकेशन के बाद ही वो ट्रेन का टिकट ऑनलाइन खरीद सकेंगे।

कैसे करवाएं मोबाइल नंबर और ईमेल वेरिफिकेशन
IRCTC पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी वेरिफाइन करना बहुत आसान है। लॉगइन करन के बाद ही आपके सामने वेरीफिकेशन विंडो खुल जाएगी, जिसके बाद आपको उसमें अपना पहले से रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर डालना होगा। फिर वेरिफिकेशन का विकल्प क्लिक कर आ चाहे तो अपना फोन नंबर और ईमेल आईडी बदल सकते हैं। आप जो ईमल आईडी और फोन नंबर डालेंगे आपके उसी नंबर और मेल पर OTP आएगा। इस ओटीपी को भरना होगा, जिसके साथ ही आपका फोन नंबर और ईमेल आईडी वेरीफाई हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications