Gold Rate Today:8000 रुपए तक सस्ता बिक रहा है सोना,खरीदारी से पहले रखें इन बातों का ख्याल

नई दिल्ली। Gold Rate Today. सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों से जहां तेजी आई तो वहीं अब सोना फिर से सस्ता हो रहा है। सोना फिर से गिरने लगा है। मंगलवार को एक बार फिर से सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। सोने के दाम में मंदी आई और सोना गिरकर 48278 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 20 जुलाई को सोने की शुरुआत तेजी के साथ हुई तो वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। अगर आप भी खरीदारी का मन बना रह हैं तो सोना खरीदने से पहल कुछ बातों का खास ख्याल रखें। सोने की शुद्धता अहम बात है। जिसके लिए सरकार ने अब नियम भी लागू कर दिया है। ज्वैलर्स के लिए अब हॉलमार्क का सोना बेचना अनिवार्य है। आपको सोना खरीदने से पहले BIS हॉलमार्क देखकर ही खरीदना चाहिए।

 सोने की ताजा स्थिति

सोने की ताजा स्थिति

सोन के फ्यूचर रेट पर नजर डाले तो सोने की कीमत में बाजार बंद होने तक 0.01 फीसदी की गिरावट आ गई। MCX पर सोने की कीमत पर नजर डाले तो गस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 48088 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गया। वहीं अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 48365 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अगर चांदी की कीमत की बात करें तो सिल्वर के दाम में 0.28 फीसदी की मामूली तेजी हुई और कीमत 67434 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

8000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना

8000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना

अगर सोने की आज की कीमत की तुलना सोने के उच्चतम भाव से करें तो सोना फिर से काफी सस्ता बिक रहा है। 7 अगस्त को सोने की कीमत 56200 रुपए क उच्चतम भाव पर पहुंच गई थी। वहीं इस कीमत की तुलना आज के भाव से करें तो सोना करीब 7922 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता बिक रहा है।

वैश्विक बाजार में सोने का भाव

वैश्विक बाजार में सोने का भाव

अगर सोने की कीमत अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में देखें तो इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड की कीमत 0.3 फीसदी की तेजी के साथ बढ़कर 1818.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दरअसल अमेरिकी बॉन्ड में गिरावट के चलते सोने के दाम को समर्थन मिला है। अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो मंगलवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51440 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोन का भाव

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोन का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिशन द्वारा जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो आज 24 कैरट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48222 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48029 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44171 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 18 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 36263 रुप प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

सोना होगा 60000 रुपए के पार

सोना होगा 60000 रुपए के पार

बाजार जानकारों ( Market Expert) की माने तो साल 2021 के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएंगे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60000 रुपए के आंकड़े तक पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आप सोने में अच्छा रिटर्न( Gold Return) चाहते हैं तो निवेश ( Gold Invetment) का ये अच्छा मौका है। निवेशक 6 महीने की अवधि और स्‍टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको यहां बता दें कि साल 2020 में सोने ने करीब 28 फीसदी का रिटर्न दिया था।

Petrol-Diesel Price: लोग महंगे पेट्रोल-डीजल से बेहाल,सरकार ने भरी जेब,टैक्स से कमाए 3.35 लाख करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+