Gold Rate Today: बड़ी गिरावट के बाद आज संभला सोना, जानिए किस भाव पर बिक रही चांदी

नई दिल्ली। Gold Rate Today. सोने-चांदी की कीमत में गुरुवार को आई बड़ी गिरावट पर आज ब्रेक लग गया। सोने की कीमत में शुक्रवार 18 सितंबर तो तेजी आई। सोने और चांदी( Gold and Silver Rate) में तेजी दर्ज की गई। शुक्रवार को सोने की कीमत में खुलते ही तेजी के साथ 51536 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं चांदी की कीमत में 581 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

 सोने की कीमत में तेजी

सोने की कीमत में तेजी

Gold Rate on 18th September 2020, सोने की कीमत में गुरुवार को आई बड़ी गिरावट थम गई और सोना तेजी की ओर बढ़ गया। देशभर के सर्राफा बाजारों में आज सोने-चांदी की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली। आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 25 रुपए की तेजी आई। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत बढ़कर 51536 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत की बात करें तो चांदी के भाव 581 रुपए चढ़कर 65799 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।

 सोने की कीमत पर एक नजर

सोने की कीमत पर एक नजर

आज देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत पर नजर डाले तो आज सोने में मामूली तेजी आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी कीमत के मुताबिक 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत आज 51511 रुपए से बढ़कर 51536 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत बढ़कर 51330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत बढ़कर 47207 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि गुरुवार को इसकी कीमत गिरावट के साथ 47184 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत में मामूली बढ़त दर्ज की गई और सोना 38652 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी की कीमत

चांदी की कीमत

चांदी की कीमत में आज 581 रुपए की तेजी आई और चांदी इस तेजी के साथ 65218 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 65799 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आपको बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर देशभर के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के औसत मूल्य को निकालकर प्रकाशित किया जाता है। सोने की कीमत में आई तेजी आने वाले दिनों में और तेजी से बढ़ सकती है। निवेशकों के लिए सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश रहा है। ऐसे में बाजार में आई अस्थिरता के कारण सोने की कीमत में तेजी आने लगती है। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के साथ-साथ देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संकट के बीच सोने-चांदी की कीमत में तेजी आ रही है। निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर चुन रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+