Gold Rate Today: खरमास खत्म होने से पहले बड़ी राहत, 9 जनवरी को सोना सस्ता, 10 शहरों के रेट जान चौंक जाएंगे

Gold Rate Today 9 January 2026: शादी-विवाह के सीजन से पहले सोने-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है। खरमास खत्म होने से पहले ही गोल्ड और सिल्वर दोनों के दाम नीचे आ गए हैं। लगातार उतार-चढ़ाव के बाद अब सोने की कीमतों में तीन दिन से गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि चांदी की चमक भी लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी है।

बीते दिनों 24 कैरेट सोना दो दिनों में करीब 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ था, लेकिन अब लगातार तीन दिनों में इसमें कुल 830 रुपये की गिरावट आ चुकी है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड भी पहले तेज़ी दिखाने के बाद अब तीन दिन में 760 रुपये सस्ता हो गया है। आज यानी 9 जनवरी 2026 को 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 10 रुपये घटे हैं।

Gold Rate Today 9 January 2026

Gold Rate Today In India: 9 जनवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,38,140 | 22 कैरेट - ₹1,26,640 | 18 कैरेट - ₹1,03,640

🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,37,990 | 22 कैरेट - ₹1,26,490 | 18 कैरेट - ₹1,03,490

🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,37,990 | 22 कैरेट - ₹1,26,490 | 18 कैरेट - ₹1,03,490

🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,39,080 | 22 कैरेट - ₹1,27,490 | 18 कैरेट - ₹1,06,390

🔹 बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,37,990 | 22 कैरेट - ₹1,26,490 | 18 कैरेट - ₹1,03,490

🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,37,990 | 22 कैरेट - ₹1,26,490 | 18 कैरेट - ₹1,03,490

🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,38,140 | 22 कैरेट - ₹1,26,640 | 18 कैरेट - ₹1,03,640

🔹 पटना: 24 कैरेट - ₹1,38,040 | 22 कैरेट - ₹1,26,540 | 18 कैरेट - ₹1,03,540

🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,38,140 | 22 कैरेट - ₹1,26,640 | 18 कैरेट - ₹1,03,640

🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,38,040 | 22 कैरेट - ₹1,26,540 | 18 कैरेट - ₹1,03,540

🟡 Silver Price In India Today (9 January 2026): चांदी की बात करें तो दिल्ली में लगातार तीन दिन की तेजी के बाद अब दो दिनों में कुल 5100 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है। 9 जनवरी 2026 को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी 2,51,900 रुपये प्रति किलो बिक रही है। आज इसमें 100 रुपये की और गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां इसका भाव 2,71,900 रुपये प्रति किलो है।

🟡 सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट क्यों आई?

विशेषज्ञों के मुताबिक जनवरी महीने में होने वाला ब्लूमबर्ग कमोडिटी इंडेक्स का सालाना री-बैलेंसिंग प्रोसेस सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना रहा है। डॉएचे बैंक के एनालिस्ट माइकल हसुए के अनुसार 9 से 15 जनवरी के बीच इस प्रक्रिया के चलते गोल्ड और सिल्वर में बिकवाली बढ़ सकती है। इसका असर कीमतों पर साफ तौर पर दिख रहा है।

🟡 भारत में सोना और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और मांग के आधार पर तय होती हैं। इसके अलावा ज्वेलरी की डिमांड, शादी का सीजन और ग्लोबल आर्थिक संकेत भी कीमतों को सीधे प्रभावित करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+