Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gold Rate Today: सोना फिर महंगा, एक झटके में 2,291 रुपये बढ़े दाम, अब ये है 22K और 18K की कीमत

Gold Rate Today 7 April 2026: सोने और चांदी के बाजार में लगातार दो दिनों तक स्थिर रहने के बाद आज (07 अप्रैल 2026) हलचल देखने को मिली है। एक तरफ राजधानी दिल्ली में सोना मामूली रूप से महंगा हुआ, तो वहीं दूसरी ओर इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को सोने में बड़ी तेजी दर्ज की गई। 24 कैरेट गोल्ड 2,291 रुपये उछलकर 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले 3 अप्रैल को यही कीमत 1.47 लाख रुपये थी।

हालांकि, दिल्ली के लोकल बाजार में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में सिर्फ 10-10 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट आई है और यह 100 रुपये सस्ती होकर कारोबार कर रही है।

Gold Rate Today 7 April 2026

Gold Price In India: देश के प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,50,800 1,38,240 1,13,130
मुंबई 1,50,650 1,38,090 1,12,980
कोलकाता 1,50,650 1,38,090 1,12,980
चेन्नई 1,52,630 1,39,910 1,16,710
बेंगलुरु 1,50,650 1,38,090 1,12,980
हैदराबाद 1,50,650 1,38,090 1,12,980
लखनऊ 1,50,800 1,38,240 1,13,130
पटना 1,50,700 1,38,140 1,13,030
जयपुर 1,50,800 1,38,240 1,13,130
अहमदाबाद 1,50,700 1,38,140 1,13,030
पुणे 1,50,650 1,38,090 1,12,980
सूरत 1,50,700 1,38,140 1,13,030
नागपुर 1,50,650 1,38,090 1,12,980
चंडीगढ़ 1,50,800 1,38,240 1,13,130
भोपाल 1,50,700 1,38,140 1,13,030
इंदौर 1,50,700 1,38,140 1,13,030
गाजियाबाद 1,50,800 1,38,240 1,13,130
नोएडा 1,50,800 1,38,240 1,13,130
गुरुग्राम 1,50,800 1,38,240 1,13,130
कोच्चि 1,52,630 1,39,910 1,16,710

Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट

चांदी का हाल: चार दिन बाद फिसली कीमत (Silver Price India)

चांदी की कीमतों में भी आज हल्की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,49,900 रुपये पर आ गई है। मुंबई और कोलकाता में भी यही रेट बना हुआ है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी 2,60,100 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

Gold Rate Today: सोना फिर हुआ महंगा, 3666 रुपये बढ़े दाम, खरीदने से पहले देखें आपके शहर का ताजा रेट
Gold Rate Today: सोना फिर हुआ महंगा, 3666 रुपये बढ़े दाम, खरीदने से पहले देखें आपके शहर का ताजा रेट

इस साल कितना महंगा हुआ सोना-चांदी?

2026 की शुरुआत से अब तक सोने और चांदी दोनों में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सोना अब तक 15,704 रुपये महंगा हो चुका है और 1.33 लाख से बढ़कर करीब 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी भी 3,623 रुपये चढ़कर 2.30 लाख से 2.34 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।

दिलचस्प बात यह है कि 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख और चांदी ने 3.86 लाख रुपये का ऑलटाइम हाई छुआ था। लेकिन 28 फरवरी के बाद वैश्विक तनाव के चलते कीमतों में गिरावट आई और करीब 38 दिनों में सोना 11,206 रुपये और चांदी 35,672 रुपये तक टूट गई।

Election 2026

कैसे तय होते हैं सोने-चांदी के दाम?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले कीमत, कच्चे तेल की दर, रुपये की मजबूती या कमजोरी, केंद्रीय बैंकों की नीतियां और वैश्विक तनाव जैसे युद्ध या आर्थिक संकट इनकी दिशा तय करते हैं। इसके अलावा इम्पोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और ज्वेलर्स का मार्जिन भी अंतिम कीमत को प्रभावित करता है। यही वजह है कि हर शहर में रेट थोड़ा अलग दिखता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+