Gold Rate: गुरु नानक जयंती पर सोना हुआ और सस्ता! दिल्ली से चेन्नई तक 10 बड़े शहरों में आज के ताजा रेट
Gold Rate Today 5 November: गुरु नानक जयंती से पहले सोना खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। लगातार दूसरे दिन गोल्ड की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव बना हुआ है। इसी वजह से भारतीय बाजार में भी गोल्ड की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई है।
दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड दोनों ही सस्ते हुए हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 10 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड भी 10 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड कुल ₹710 और 22 कैरेट गोल्ड ₹660 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,22,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,12,390 प्रति 10 ग्राम हो गया। देश की आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,12,240/प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,22,450/प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (5 नवंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,22,500/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,390/10 ग्राम
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,22,450/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,240/10 ग्राम
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,22,450/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,240/10 ग्राम
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,22,720/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,490/10 ग्राम
🔹 बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,22,450/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,240/10 ग्राम
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,22,450/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,240/10 ग्राम
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,22,500/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,390/10 ग्राम
🔹 पटना: 24 कैरेट - ₹1,22,500/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,290/10 ग्राम
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,22,500/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,390/10 ग्राम
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,22,500/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,12,290/10 ग्राम
🟡 Silver Price In India Today (5 November 2025): सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में चांदी पिछले दो दिनों में ₹3100 प्रति किलो सस्ती हुई है। पहले जहां एक दिन में चांदी ₹2000 महंगी हुई थी, वहीं अब लगातार दो दिनों से इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है।
आज दिल्ली में चांदी ₹1,50,900 प्रति किलोग्राम में बिक रही है, जो कल के मुकाबले ₹100 कम है। मुंबई और कोलकाता में भी यही भाव बना हुआ है। हालांकि, चेन्नई में चांदी के भाव ₹1,64,900 प्रति किग्रा हैं, जो चारों महानगरों में सबसे ऊंचे हैं।
गुरु नानक जयंती से पहले सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर की मजबूती और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर मांग के चलते निकट भविष्य में सोने के दाम स्थिर या थोड़े और नीचे रह सकते हैं। यह समय गोल्ड बायर्स के लिए निवेश का अच्छा मौका साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications