Gold Rate Today: सोना एक हफ्ते में 3 हजार से ज्यादा हुआ सस्ता, 22K-18K खरीदने का सही मौका? आज का ताजा भाव
Gold Rate Today 4 January 2026: नए साल की शुरुआत में सोने की कीमतों ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। बीते एक हफ्ते में घरेलू बाजार में सोना 3,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो चुका है। 26 दिसंबर को जहां 24 कैरेट सोना 1,37,956 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था, वहीं अब यह गिरकर करीब 1,34,782 रुपये पर आ गया है। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में मजबूती बनी हुई है, लेकिन घरेलू स्तर पर करेक्शन साफ नजर आ रहा है।
04 जनवरी 2026 को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,35,970 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई में यही कीमत 1,35,820 रुपये रही। 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो दिल्ली में इसका रेट 1,24,650 रुपये और मुंबई, चेन्नई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 1,24,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

Gold Rate In India: 4 जनवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,35,970 | 22 कैरेट - ₹1,24,650 | 18 कैरेट - ₹1,01,978
🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,35,820 | 22 कैरेट - ₹1,24,500 | 18 कैरेट - ₹1,01,865
🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,35,820 | 22 कैरेट - ₹1,24,500 | 18 कैरेट - ₹1,01,865
🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,35,820 | 22 कैरेट - ₹1,24,500 | 18 कैरेट - ₹1,01,865
🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,35,820 | 22 कैरेट - ₹1,24,500 | 18 कैरेट - ₹1,01,865
🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,35,970 | 22 कैरेट - ₹1,24,650 | 18 कैरेट - ₹1,01,978
🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,35,970 | 22 कैरेट - ₹1,24,650 | 18 कैरेट - ₹1,01,978
🔹चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,35,970 | 22 कैरेट - ₹1,24,650 | 18 कैरेट - ₹1,01,978
🔹पुणे: 24 कैरेट - ₹1,35,820 | 22 कैरेट - ₹1,24,500 | 18 कैरेट - ₹1,01,865
🔹बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,35,820 | 22 कैरेट - ₹1,24,500 | 18 कैरेट - ₹1,01,865
🟡 Silver Price In India Today (4 January 2026): चांदी की कीमतों में भी वीकली बेसिस पर तेजी देखने को मिली है। एक हफ्ते में चांदी 3,100 रुपये महंगी होकर 2,41,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। 2025 में चांदी ने करीब 167 प्रतिशत का रिटर्न दिया, जो सोने से भी बेहतर माना जा रहा है।
🟡 क्यों मजबूत बने हुए हैं सोना और चांदी?
2025 में सोना करीब 75 प्रतिशत और चांदी 167 प्रतिशत तक महंगी हुई। डॉलर में कमजोरी, वैश्विक तनाव और चीन जैसे देशों द्वारा बड़े पैमाने पर गोल्ड रिजर्व बढ़ाने से कीमती धातुओं में लंबी अवधि की मजबूती बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में भी सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव के साथ तेजी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
🟡सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
देश में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और स्थानीय मांग के आधार पर तय होती हैं। लंदन बुलियन मार्केट और कॉमैक्स में चल रहे भाव का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications