Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन सोना सस्ता, 2000 से ज्यादा गिरे भाव, अब 22K-18K गोल्ड किस भाव में मिल रहा?

Gold Rate Today 30 June 2026: अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जून का आखिरी दिन आपके लिए राहत लेकर आया है। लगातार दूसरे कारोबारी दिन राजधानी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना 10 ग्राम पर ₹2,030 तक और 22 कैरेट सोना ₹1,860 तक सस्ता हो चुका है। वहीं मंगलवार, 30 जून 2026 को भी कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है और एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हो गई है।

Gold Rate Today 30 June 2026

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट सोने का अगस्त वायदा लगभग 1.21 प्रतिशत टूटकर ₹1,40,679 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं अलग-अलग बुलियन प्लेटफॉर्म पर भी कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों को ऊंचे स्तर पर बनाए रखने के संकेत और डॉलर की मजबूती का असर सोने पर साफ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा दिया है, जिससे निवेशकों की रणनीति भी बदली है।

Gold Rate Today: मुहर्रम पर सोना हुआ सस्ता! एक झटके में ₹2,800 तक टूटा भाव, आपके शहर में अब इतनी है कीमतें
Gold Rate Today: मुहर्रम पर सोना हुआ सस्ता! एक झटके में ₹2,800 तक टूटा भाव, आपके शहर में अब इतनी है कीमतें

Gold Price In India: देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 18 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,43,170 1,31,250 1,07,430
मुंबई 1,43,020 1,31,100 1,07,270
कोलकाता 1,43,020 1,31,100 1,07,270
चेन्नई 1,45,090 1,33,000 1,11,250
पटना 1,43,070 1,31,150 1,07,330
लखनऊ 1,43,170 1,31,250 1,07,430
मेरठ 1,43,170 1,31,250 1,07,430
कानपुर 1,43,170 1,31,250 1,07,430
गाजियाबाद 1,43,170 1,31,250 1,07,430
नोएडा 1,43,170 1,31,250 1,07,430
अयोध्या 1,43,170 1,31,250 1,07,430
गुरुग्राम 1,43,170 1,31,250 1,07,430
चंडीगढ़ 1,43,170 1,31,250 1,07,430
जयपुर 1,43,170 1,31,250 1,07,430
लुधियाना 1,43,170 1,31,250 1,07,430
गुवाहाटी 1,43,020 1,31,100 1,07,270
इंदौर 1,43,070 1,31,150 1,07,330
अहमदाबाद 1,43,070 1,31,150 1,07,330
वडोदरा 1,43,070 1,31,150 1,07,330
पुणे 1,43,020 1,31,100 1,07,270
सूरत 1,43,070 1,31,150 1,07,330
नागपुर 1,43,020 1,31,100 1,07,270
नासिक 1,43,050 1,31,130 1,07,300
बेंगलुरु 1,43,020 1,31,100 1,07,270
भुवनेश्वर 1,43,020 1,31,100 1,07,270
कटक 1,43,020 1,31,100 1,07,270
हैदराबाद 1,43,020 1,31,100 1,07,270

पिछले कारोबारी दिन क्या हुआ था?

सोमवार को सर्राफा बाजार में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद खरीदारी बढ़ने से 24 कैरेट सोना करीब ₹1,300 मजबूत हुआ था। वहीं वायदा बाजार में कमजोर मांग के कारण अगस्त अनुबंध में सोना ₹782 तक फिसल गया। चांदी पर भी औद्योगिक मांग कमजोर रहने का दबाव बना रहा।

Gold Rate Today: सोना कई दिनों से लगातार हो रहा सस्ता, अब 2,817 गिरे दाम, अब इस रेट पर बिक रहा 18k-22k गोल्ड
Gold Rate Today: सोना कई दिनों से लगातार हो रहा सस्ता, अब 2,817 गिरे दाम, अब इस रेट पर बिक रहा 18k-22k गोल्ड

क्या कहते हैं बाजार एक्सपर्ट?

कमोडिटी विश्लेषकों का कहना है कि हाल की गिरावट के बाद कुछ निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी की, लेकिन डॉलर इंडेक्स मजबूत रहने और वैश्विक अनिश्चितता के कारण सोने में अभी भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। उनका मानना है कि आने वाले दिनों में अमेरिकी आर्थिक आंकड़े और फेडरल रिजर्व के संकेत सोने की दिशा तय करेंगे।

देश में सोने और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें केवल घरेलू मांग और आपूर्ति से तय नहीं होतीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमत, डॉलर की चाल, रुपये की विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी, ज्वेलर्स का मेकिंग चार्ज और स्थानीय बाजार की मांग जैसे कई कारक मिलकर अंतिम कीमत तय करते हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में टैक्स और लॉजिस्टिक लागत के अनुसार रेट में थोड़ा अंतर दिखाई देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+