Gold Rate Today: फिर चढ़ने लगे सोने के भाव, वेडिंग सीजन में खरीदना हुआ महंगा! जानें आपके शहर का नया रेट
Gold Rate Today 27 November: देशभर में सोने की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। लगातार दूसरे दिन गोल्ड रेट ऊपर चढ़े हैं और 27 नवंबर को दिल्ली सहित सभी प्रमुख शहरों में दाम बढ़ गए। शादी-विवाह का सीजन और घरेलू बाजार में बढ़ती डिमांड इस उछाल की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के दाम ऊंचाई पर हैं, जिसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ रहा है।
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 128070 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट का भाव 116610 रुपये के करीब है। इसी तरह मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में भी गोल्ड रेट में बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,17,260 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,27,920 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

वैश्विक बाजार में सोने का हाजिर भाव 4164.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया जा रहा है, जो निवेशकों की बढ़ती खरीदारी को दर्शाता है।
Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (27 नवंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,28,070 | 22 कैरेट - ₹1,16,610
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,27,920 | 22 कैरेट - ₹1,17,260
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,27,970 | 22 कैरेट - ₹1,17,310
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,27,920 | 22 कैरेट - ₹1,17,260
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,27,920 | 22 कैरेट - ₹1,17,260
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,27,920 | 22 कैरेट - ₹1,17,260
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,28,070 | 22 कैरेट - ₹1,17,410
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,27,970 | 22 कैरेट - ₹1,17,310
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,28,070 | 22 कैरेट - ₹1,17,410
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,28,070 | 22 कैरेट - ₹1,17,410
🟡 Silver Price In India Today (27 November 2025): सोने की तरह ही चांदी के दामों में भी उछाल देखा जा रहा है। 27 नवंबर को चांदी का रेट 1,69,100 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी मजबूत हो रही है और हाजिर भाव 52.37 डॉलर प्रति औंस पर है। मशहूर अमेरिकी निवेशक और 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी का दावा है कि आने वाले समय में चांदी 70 डॉलर का स्तर छू सकती है और 2026 तक यह 200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।
🟡भारत में सोने के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने की कीमत तय करने की प्रक्रिया काफी जटिल होती है। देश में गोल्ड रेट का निर्धारण मुख्य रूप से इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) और अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोने के भाव के आधार पर किया जाता है।
डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, GST, कच्चे तेल की कीमतें, विदेशी बाजारों में सोने की मांग और ग्लोबल आर्थिक माहौल - ये सभी फैक्टर सोने के अंतिम खुदरा दाम को प्रभावित करते हैं। चूंकि भारत अपनी सोने की ज़रूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारतीय कीमतों पर दिखता है। शादी का सीजन और घरेलू बाजार में बढ़ती डिमांड भी सोने की कीमत को ऊपर धकेलती है।












Click it and Unblock the Notifications