Gold Rate Today: खरमास में क्यों आ रहा सोने की कीमतों में लगातार उछाल? कितना हुआ आज 22 कैरेट गोल्ड का भाव?

Gold Rate Today: भारत में सोने को न केवल आभूषण बल्कि सुरक्षित निवेश का सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। आज यानी 24 दिसंबर 2025 को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ने एक बार फिर तेजी का रुख दिखाया है। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और शादियों के सीजन की भारी मांग के चलते कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा था।

खरमास शुरू होने के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि सोने के भाव में कमी आएगी। 16 से 18 दिसंबर के बीच कीमतों में गिरावट भी दर्ज की गई थी। लेकिन आज फिर से एक बार कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। आज 24 कैरेट जो सबसे शुद्ध सोना होता है, की कीमत 38 रुपये की बढ़त के साथ 13,908 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गई है।

Gold Rate Today

ज्वेलरी के लिए सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 12,750 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। बजट के अनुकूल माने जाने वाले 18 कैरेट सोने की कीमत भी आज बढ़कर 10,435 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि डॉलर की अस्थिरता और साल के अंत में बढ़ते निवेश के कारण सोने की चमक और बढ़ सकती है।

आज भारत में 24 कैरेट सोने के भाव

  • 1 ग्राम: ₹13,908 (कल ₹13,870) - ₹38 की बढ़त
  • 8 ग्राम: ₹1,11,264 (कल ₹1,10,960) - ₹304 की बढ़त
  • 10 ग्राम: ₹1,39,080 (कल ₹1,38,700) - ₹380 की बढ़त
  • 100 ग्राम: ₹13,90,800 (कल ₹13,87,000) - ₹3,800 की बढ़त

आज भारत में 22 कैरेट सोने के दाम

  • 1 ग्राम: ₹12,750 (कल ₹12,715) - ₹35 की बढ़त
  • 8 ग्राम: ₹1,02,000 (कल ₹1,01,720) - ₹280 की बढ़त
  • 10 ग्राम: ₹1,27,500 (कल ₹1,27,150) - ₹350 की बढ़त
  • 100 ग्राम: ₹12,75,000 (कल ₹12,71,500) - ₹3,500 की बढ़त

आज भारत में 18 कैरेट सोने की कीमत

  • 1 ग्राम: ₹10,435 (कल ₹10,406) - ₹29 की बढ़त
  • 8 ग्राम: ₹83,480 (कल ₹83,248) - ₹232 की बढ़त
  • 10 ग्राम: ₹1,04,350 (कल ₹1,04,060) - ₹290 की बढ़त
  • 100 ग्राम: ₹10,43,500 (कल ₹10,40,600) - ₹2,900 की बढ़त

भारत के बड़े शहरों में आज सोने के दाम (1 ग्राम)

लखनऊ में आज 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 13,908 रुपए, 22 कैरेट सोना 12,750 रुपए और 18 कैरेट सोना 10,435 रुपए दर्ज किया गया है।

जयपुर में आज 1 ग्राम 24 कैरेट सोना 13,908 रुपए, 22 कैरेट सोना 12,750 रुपए और 18 कैरेट सोना 10,435 रुपए के भाव पर बिक रहा है।

दिल्ली में आज 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 13,908 रुपए, 22 कैरेट सोना 12,750 रुपए और 18 कैरेट सोना 10,435 रुपए रही।

पटना में आज 1 ग्राम 24 कैरेट सोना 13,898 रुपए, 22 कैरेट सोना 12,740 रुपए और 18 कैरेट सोना 10,425 रुपए में मिल रहा है।

मुंबई में आज 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 13,893 रुपए, 22 कैरेट सोना 12,735 रुपए और 18 कैरेट सोना 10,420 रुपए दर्ज किया गया।

अहमदाबाद में आज 1 ग्राम 24 कैरेट सोना 13,898 रुपए, 22 कैरेट सोना 12,740 रुपए और 18 कैरेट सोना 10,425 रुपए के भाव पर है।

पुणे में आज 1 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 13,893 रुपए, 22 कैरेट सोना 12,735 रुपए और 18 कैरेट सोना 10,420 रुपए रही।

कोलकाता में आज 1 ग्राम 24 कैरेट सोना 13,893 रुपए, 22 कैरेट सोना 12,735 रुपए और 18 कैरेट सोना 10,420 रुपए में बिक रहा है।

मेरठ में आज 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 13,908 रुपए, 22 कैरेट सोना 12,750 रुपए और 18 कैरेट सोना 10,435 रुपए दर्ज हुआ।

लुधियाना में आज 1 ग्राम 24 कैरेट सोना 13,908 रुपए, 22 कैरेट सोना 12,750 रुपए और 18 कैरेट सोना 10,435 रुपए के भाव पर उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+