Gold Rate Today: 20 नवंबर को सोना सस्ता हुआ या महंगा? आपके शहर में क्या चल रहा है रेट? जानें ताजा अपडेट
Gold Rate Today 20 Nov 2025: देशभर में सोने की कीमतें गुरुवार 20 नवंबर को एक बार फिर ऊपर जाती दिखीं। इंटरनेशनल मार्केट में तेजी का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई, चेन्नई और कोलकाता तक 24 कैरेट गोल्ड के दाम बढ़कर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। वहीं 22 कैरेट सोना भी महंगा हुआ है। गोल्ड निवेशकों और शादी-समारोह की खरीदारी करने वालों के लिए यह बड़ा अपडेट है।
20 नवंबर को दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,25,020 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट ₹1,14,,610 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,14,460 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,24,870 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का स्पॉट प्राइस करीब 4,114.01 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया, जिसके चलते घरेलू बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली।
🟡 Gold Rate In India: देश के बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (20 नवंबर)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,25,020 | 22 कैरेट - ₹1,14,610
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,24,870 | 22 कैरेट - ₹1,14,460
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,24,920 | 22 कैरेट - ₹1,14,510
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,24,870 | 22 कैरेट - ₹1,14,460
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,24,870 | 22 कैरेट - ₹1,14,460
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,24,870 | 22 कैरेट - ₹1,14,460
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,25,020 | 22 कैरेट - ₹1,14,610
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,24,920 | 22 कैरेट - ₹1,14,510
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,25,020 | 22 कैरेट - ₹1,14,610
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,25,020 | 22 कैरेट - ₹1,14,610
🟡 Silver Price In India Today (20 November 2025): चांदी भी हुई महंगी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी उछाल जारी है। आज चांदी ₹1,68,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इंटरनेशनल मार्केट में सिल्वर का स्पॉट प्राइस 52.26 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। चांदी की कीमतों पर भी ग्लोबल आर्थिक गतिविधियों और घरेलू मांग का सीधा असर देखने को मिलता है।
🟡 भारत में सोने की कीमतें कैसे तय होती हैं?
देश में गोल्ड रेट कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है। सबसे बड़ा कारण है अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर सोना आयात करता है। डॉलर-रुपया विनिमय दर भी कीमतों को सीधे प्रभावित करती है। इसके अलावा गोल्ड पर लगने वाले इम्पोर्ट ड्यूटी, जीएसटी, मेकिंग चार्ज, और स्थानीय मांग-आपूर्ति की स्थिति भी रोजाना बदलने वाले रेट को प्रभावित करती है। भारत में इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) अलग-अलग शहरों के आधार पर गोल्ड रेट जारी करती है, जिसे आगे ज्वेलर्स अपने हिसाब से अपडेट करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications