Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी महंगा या सस्ता? चेक करें 22K–24K गोल्ड का ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार को सोने की कीमत तीन हफ्ते के निचले स्तर पर आ गई, क्योंकि डॉलर मजबूत हुआ और इन्वेस्टर्स इस हफ्ते होने वाले यूएस फेडरल रिजर्व के जैक्सन होल संगोष्ठी से मौद्रिक नीति को लेकर संकेतों का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं भारत में 22 कैरेट सोने का भाव ₹91,800 से 91,950 तक दर्ज किया गया और 24 कैरेट का भाव ₹1,00,150 से 1,00,300 प्रति 10 ग्राम के दायरे में रहा। चांदी की कीमत घरेलू बाजार में ₹1,15,900 प्रति किलो पर रही।

gold silver prices

भारतीय बाजारों में बुधवार को सोने के भाव में गिरावट

22 कैरेट सोने का भाव (20 अगस्त)

  • दिल्ली और जयपुर में 22 कैरेट सोना ₹91,950 प्रति 10 ग्राम रहा।
  • अहमदाबाद 22 में कैरेट सोना ₹91,850 दर्ज हुआ।
  • पटना में 22 कैरेट सोना ₹91,850 दर्ज हुआ।
  • मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता में 22 कैरेट सोना ₹91,800 पर ट्रेड हुआ।

चांदी की कीमत देशभर में ₹1,15,900 प्रति किलो रही।

24 कैरेट सोने का भाव

  • दिल्ली और जयपुर में 24 कैरेट सोना ₹1,00,300 प्रति 10 ग्राम पर रहा।
  • अहमदाबाद और पटना में 24 कैरेट ₹1,00,200 दर्ज हुआ।
  • मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु और कोलकाता में 24 कैरेट ₹1,00,150 पर ट्रेड हुआ।

कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर भी सुबह के कारोबार में गिरावट देखने को मिली। अगस्त डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स 0.09% टूटकर ₹98,611 प्रति 10 ग्राम पर आ गए। सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 0.42% की गिरावट के साथ ₹1,10,880 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

कैसे तय होते हैं गोल्ड-सिल्वर के रेट?
सोने और चांदी के दाम कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं। सबसे बड़ा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों का होता है। इसके अलावा, देश की करेंसी की मजबूती या कमजोरी, यानी रुपए की कीमत भी रेट को प्रभावित करती है। स्थानीय मांग और सप्लाई, जैसे त्योहारों या शादी के सीजन में ज्यादा खरीददारी भी कीमतें बढ़ा या घटा सकती है। इसके अलावा, सरकार की नीतियां और टैक्स नियम भी सोना-चांदी के दाम तय करने में भूमिका निभाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+