Gold Rate Today: सोना महंगा हुआ या सस्ता? अब किस रेट में बिक रहा 22K-18K गोल्ड, खरीदारी से पहले चेक करें भाव

Gold Rate Today 16 June 2026: सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले ताजा भाव जान लेना जरूरी है। लगातार दूसरे कारोबारी दिन सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने तथा ऊर्जा बाजार में स्थिरता की उम्मीदों का असर अब सर्राफा बाजार पर भी दिख रहा है। यही वजह है कि गोल्ड और सिल्वर दोनों की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है।

16 जून 2026 को सोने की कीमतों में हल्की लेकिन लगातार तेजी बनी हुई है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोना करीब 2,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना लगभग 2,260 रुपये प्रति 10 ग्राम तक मजबूत हुआ है। वहीं चांदी भी लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। दिल्ली में एक किलो चांदी का भाव 2,65,100 रुपये तक पहुंच गया है।

Gold Rate Today 16 June 2026

Gold Price Today: क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की दिशा में बढ़ते कदमों से वैश्विक बाजारों में नई हलचल पैदा हुई है। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और डॉलर में कमजोरी के बीच निवेशकों का रुझान फिर से सोने की ओर बढ़ा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,340 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है, जिसका असर घरेलू बाजार में भी दिखाई दे रहा है।

Gold Rate Today: सोना अब होने लगा महंगा! अचानक इतना बढ़ा दाम,अब कितने का मिल रहा 22K और 18K गोल्ड
Gold Rate Today: सोना अब होने लगा महंगा! अचानक इतना बढ़ा दाम,अब कितने का मिल रहा 22K और 18K गोल्ड

Gold Price In India City Wise: भारत के बड़े शहरों में सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,51,690 ₹1,39,060 ₹1,13,810
मुंबई ₹1,51,540 ₹1,38,910 ₹1,13,660
कोलकाता ₹1,51,540 ₹1,38,910 ₹1,13,660
चेन्नई ₹1,53,500 ₹1,40,710 ₹1,18,010
बेंगलुरु ₹1,51,540 ₹1,38,910 ₹1,13,660
हैदराबाद ₹1,51,540 ₹1,38,910 ₹1,13,660
लखनऊ ₹1,51,690 ₹1,39,060 ₹1,13,810
पटना ₹1,51,590 ₹1,38,960 ₹1,13,710
जयपुर ₹1,51,690 ₹1,39,060 ₹1,13,810
अहमदाबाद ₹1,51,590 ₹1,38,960 ₹1,13,710
मेरठ ₹1,51,680 ₹1,39,050 ₹1,13,800
अयोध्या ₹1,51,680 ₹1,39,050 ₹1,13,800
कानपुर ₹1,51,680 ₹1,39,050 ₹1,13,800
गाजियाबाद ₹1,51,680 ₹1,39,050 ₹1,13,800
नोएडा ₹1,51,680 ₹1,39,050 ₹1,13,800
गुरुग्राम ₹1,51,680 ₹1,39,050 ₹1,13,800
चंडीगढ़ ₹1,51,680 ₹1,39,050 ₹1,13,800
लुधियाना ₹1,51,680 ₹1,39,050 ₹1,13,800
गुवाहाटी ₹1,51,530 ₹1,38,900 ₹1,13,650
इंदौर ₹1,51,580 ₹1,38,950 ₹1,13,700
वडोदरा ₹1,51,580 ₹1,38,950 ₹1,13,700
सूरत ₹1,51,580 ₹1,38,950 ₹1,13,700
पुणे ₹1,51,530 ₹1,38,900 ₹1,13,650
नागपुर ₹1,51,530 ₹1,38,900 ₹1,13,650
नासिक ₹1,51,560 ₹1,38,930 ₹1,13,680
भुवनेश्वर ₹1,51,530 ₹1,38,900 ₹1,13,650
कटक ₹1,51,530 ₹1,38,900 ₹1,13,650

देश में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं? (How Gold Price is Decided)

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में धातुओं की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी, मांग और आपूर्ति तथा वैश्विक आर्थिक घटनाएं इनकी कीमतों को प्रभावित करती हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) और स्थानीय सर्राफा बाजार के आधार पर रोजाना नए रेट तय होते हैं।

Silver Rate Today: चांदी हुई धड़ाम! ऑलटाइम हाई से ₹1.53 लाख सस्ती, आज क्या है 100gm सिल्वर का लेटेस्ट रेट?
Silver Rate Today: चांदी हुई धड़ाम! ऑलटाइम हाई से ₹1.53 लाख सस्ती, आज क्या है 100gm सिल्वर का लेटेस्ट रेट?

Silver Rate Today: चांदी ने भी दिखाई चमक

सोने के साथ-साथ चांदी में भी तेजी बनी हुई है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव 2,65,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां इसका रेट 2,80,100 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

FAQs: सोने को लेकर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल
1. आज 22 कैरेट सोने का भाव कितना है?

दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,39,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है।

2. 24 कैरेट और 22 कैरेट में क्या अंतर होता है?

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट में अन्य धातुओं की थोड़ी मात्रा मिलाई जाती है जिससे गहने मजबूत बनते हैं।

3. क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा?

यह निवेश के उद्देश्य, बजट और बाजार की स्थिति पर निर्भर करता है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सोना अक्सर सुरक्षित विकल्प माना जाता है।

4. भारत में सोने के भाव रोज क्यों बदलते हैं?

अंतरराष्ट्रीय कीमतों, डॉलर-रुपया विनिमय दर, टैक्स और मांग-आपूर्ति में बदलाव के कारण कीमतें रोज बदलती हैं।

5. चांदी के भाव पर सबसे ज्यादा असर किसका पड़ता है?

इंडस्ट्रियल डिमांड, वैश्विक आर्थिक स्थिति और निवेशकों की खरीदारी का असर चांदी की कीमतों पर पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+