Gold Rate Today: सोना लगाकर कई दिनों से हो रहा है सस्ता,वेडिंग सीजन में जल्द करें शॉपिंग,क्या है ताजा भाव?
Gold Rate Today 15 November: शादी का मौसम करीब है और सोने की कीमत लगातार कई दिनों से नरमी दिखा रही है। 15 नवंबर को भी गोल्ड रेट में गिरावट दर्ज हुई है, जिससे ज्वेलरी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह शानदार मौका बन गया है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अन्य मेट्रो शहरों में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि सोने के मुकाबले चांदी की कीमत में तेजी बनी हुई है।
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,27,180/10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,16,590/10 ग्राम है। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,16,440 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,23,030 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (15 नवंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,27,180 | 22 कैरेट - ₹1,16,590
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,27,030 | 22 कैरेट - ₹1,16,440
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,27,080 | 22 कैरेट - ₹1,16,490
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,27,030 | 22 कैरेट - ₹1,16,440
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,27,030 | 22 कैरेट - ₹1,16,440
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,27,030 | 22 कैरेट - ₹1,16,440
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,27,180 | 22 कैरेट - ₹1,16,590
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,27,080 | 22 कैरेट - ₹1,16,490
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,27,180 | 22 कैरेट - ₹1,16,590
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,27,180 | 22 कैरेट - ₹1,16,590
🟡 Silver Price In India Today (15 November 2025): जहां सोना लगातार कमजोर हो रहा है, वहीं चांदी में तेजी बनी हुई है। आज चांदी का भाव 1,73,200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालांकि चांदी का स्पॉट प्राइस हल्का गिरा है और यह 52.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हो रही है।
🟡 भारत में सोने के रेट कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने की कीमतें सिर्फ ज्वेलरी शॉप या किसी एक संस्था से तय नहीं होतीं। इसके पीछे कई घरेलू और वैश्विक फैक्टर काम करते हैं।
🔹अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमत-जैसे COMEX और LBMA दरें-सबसे बड़ा प्रभाव डालती हैं।
🔹रुपये-डॉलर का एक्सचेंज रेट-जब रुपया कमजोर होता है तो सोना महंगा हो जाता है।
🔹इम्पोर्ट ड्यूटी और टैक्स-भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक है, इसलिए टैक्स में बदलाव सीधे कीमत पर असर डालता है।
🔹डिमांड-सप्लाई-त्योहारी और शादी के मौसम में डिमांड बढ़ती है, जिससे रेट बढ़ जाते हैं।
🔹मार्केट सेंटिमेंट और ग्लोबल इकोनॉमिक हालात-मंदी, युद्ध या अनिश्चितता की स्थिति में गोल्ड को सुरक्षित निवेश मानकर खरीद बढ़ जाती है।
यही सभी कारण मिलकर रोजाना सोने की कीमत तय करते हैं। शादी का सीजन नजदीक है और सोना लगातार सस्ता हो रहा है। ऐसे में खरीदारी का यह बेहतरीन वक्त माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications