Gold Rate Today: होली से पहले सोना ₹9430 महंगा, शादी वाले घरों की बढ़ी टेंशन, देख लें 22K का ताजा भाव
Gold Rate Today 1 March 2026: होली और शादियों के सीजन से ठीक पहले सोने की कीमतों ने आम खरीदारों को बड़ा झटका दिया है। बीते एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना 9,430 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड में 8,550 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। शुक्रवार 27 फरवरी को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 1,800 रुपये उछलकर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था। अब 1 मार्च 2026 को राजधानी में 24 कैरेट गोल्ड 1,68,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक बरकरार है। हाजिर भाव 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है। वहीं चांदी का अंतरराष्ट्रीय स्पॉट प्राइस 89.72 डॉलर प्रति औंस है। जानकारों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश की ओर धकेला है, जिसका सीधा फायदा सोना और चांदी को मिल रहा है।

Gold Rate Today In India: 01 मार्च 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,68,860 | 22 कैरेट - ₹1,54,800 | 18 कैरेट - ₹1,15,780
🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,68,710 | 22 कैरेट - ₹1,54,630 | 18 कैरेट - ₹1,15,650
🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,68,760 | 22 कैरेट - ₹1,54,700 | 18 कैरेट - ₹1,15,690
🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,68,710 | 22 कैरेट - ₹1,54,630 | 18 कैरेट - ₹1,15,650
🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,68,710 | 22 कैरेट - ₹1,54,630 | 18 कैरेट - ₹1,15,650
🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,68,710 | 22 कैरेट - ₹1,54,630 | 18 कैरेट - ₹1,15,650
🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,68,860 | 22 कैरेट - ₹1,54,800 | 18 कैरेट - ₹1,15,780
🔹भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,68,760 | 22 कैरेट - ₹1,54,700 | 18 कैरेट - ₹1,15,690
🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,68,860 | 22 कैरेट - ₹1,54,800 | 18 कैरेट - ₹1,15,780
🔹चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,68,860 | 22 कैरेट - ₹1,54,800 | 18 कैरेट - ₹1,15,780
🔶Silver Rate In India 1 March 2026: चांदी का क्या है हाल (Chandi ka aaj ka Bhav)
चांदी ने भी निवेशकों को चौंकाया है। वीकली बेसिस पर 20,000 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। 1 मार्च की सुबह चांदी का भाव 2,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। हालांकि शुक्रवार को दिल्ली में कीमत 2,500 रुपये टूटकर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिससे इसकी अस्थिरता साफ झलकती है।
🔶क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम?
28 फरवरी 2026 को इजरायल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ एयर स्ट्राइक की घोषणा की। इसके जवाब में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन हमले किए। बढ़ते भूराजनीतिक तनाव से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी है। ऐसे हालात में निवेशक सुरक्षित एसेट की ओर रुख करते हैं, जिससे सोना और चांदी महंगे हो जाते हैं।
🔶देश में कैसे तय होते हैं सोना और चांदी के दाम
भारत में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी, स्थानीय टैक्स और ज्वेलर्स के मार्जिन पर निर्भर करती हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के फ्यूचर रेट और वैश्विक स्पॉट प्राइस भी घरेलू बाजार को प्रभावित करते हैं। इसी वजह से अलग अलग शहरों में मामूली अंतर देखने को मिलता है।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)
-
Silver Rate Today: एक झटके में ₹5,129 सस्ती चांदी, खरीदारी का गोल्डन मौका! तुरंत चेक करें 13 अप्रैल के रेट -
Mumbai Gold Price Silver Rate Today: सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में क्या है ताजा भाव? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'ईरान-US वार्ता फेल', घटे या बढ़े, मुंबई में क्या है सोने-चांदी का भाव? -
Silver Rate Today: चांदी पर भी ईरान जंग का असर, ₹10000 बढ़े सिल्वर के दाम, अपने शहर का लेटेस्ट रेट देखें -
Silver Rate Today: चांदी एक झटके में 3,800 रुपये महंगी, दिल्ली से पटना तक अब ये है 100gm सिल्वर का रेट -
Gold Silver Rate: जयपुर में घटे या बढ़े सोने-चांदी के दाम? खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट












Click it and Unblock the Notifications