Gold Rate: यहां 133500 रुपए तोला बिक रहा है सोना, भारत में चेक करें आज सोने-चांदी का ताजा रेट
Gold Rate: यहां 133500 रुपए तोला बिक रहा है सोना, भारत में चेक करें आज सोने-चांदी का ताजा रेट
नई दिल्ली। सोने की कीमत में उठा-पटक का दौर जारी है। भारत में जहां सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली तो वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना 133500 रुपए तोला बिक रहा है। आर्थिक मुश्किलों से गुजर रहे पाकिस्तान में इकोनॉमी खस्ताहाल है। महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच गई है। सोने की कीमत में यहां तेजी जारी है। कराची सर्ऱाफा बाजार द्वारा जारी आज के रेट के मुताबिक 1 जून को पाकिस्तान में 1 तोला सोने का भाव 133500 रुपए पर पहुंच गया। जबकि 10 ग्राम सोने की कीमत 114460 रुपए पर पहुंच गया है।
1 जून को सोने की कीमत
पाकिस्तान में 1 जून को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 133500 रुपए प्रति तोला पर पहुंच गया तो वहीं 10 ग्राम सोने की कीमत 114460 रुपए पर पहुंच गया। जबकि 1 ग्राम सोना यहां 11446 रुपए में बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत पर नजर डाले तो 1 तोला सोना 122374 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 21 कैरेट वाले सोने की कीमत 116813 रुपए प्रति तोला तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 100125 रुपए प्रति तोला बिक रहा है।
भारत में सोने की कीमत
1 जून को भारत में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों सस्ते हो गए। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज सोने की कीमत में 423 रुपए की बड़ी गिरावट देखने को मिली तो वहीं चांदी 553 रुपए सस्ता हो गया। सोना जहां 50702 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी सस्ती होकर 60765 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।
5424 रुपए सस्ता सोना
सोने की आज की कीमत की तुलना अगर सोने के उच्चतम मूल्य से करें तो सोना करीब 5500 रुपए सस्ता बिक रहा है। अगस्त 2020 में सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य पर पहुंच गया। सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। जबकि चांदी की कीमत 70064 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। सोने की उस कीमत की तुलना करें तो सोना 5424 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी 15232 रुपए तक सस्ता बिक रहा है।
24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव
सोने की कीमत पर नजर डाले तो आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 3 फीसदी GST के साथ 52223 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50499 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 46355 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा तो 18 कैरेट वाला सोना आज 37955 रुपए में बिक रहा है।
PNB बैंक खाताधारकों को झटका, बैंक ने महंगा किया ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, बढ़ा दिए ये चार्जेस