Today's Gold Rate: हफ्ते के पहले ही दिन सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड, 46000 रु/ 10 ग्राम के पास पहुंची कीमत
नई दिल्ली। लॉकडाउन की वजह सोने की कीमत में बड़ा उछाल आया है। हफ्ते के पहले ही दिन सोने ने नया रिकॉर्ड बना लिया। सोमवार को सोने की कीमत 45000 रुपए प्रति 10 ग्राम को पार करते हुए नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। सोने में आई तेजी की बड़ी वजह लॉकडाउन और कोरोना है। सोमवार को सोने की कीमत 45909 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है। सोमवार को वायदा बाजार में सोने की कीमत में जबरदस्त तेजी आई।

सोना हुआ महंगा
सोमवार को सोने की कीमत में तेजी आई। लॉकडाउन के कारण कीमती धातुओं का हाजिर बाजार बंद है। वायदा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी दोनों की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली। सोमवार को सोना 45909 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की इस उछाल ने उसे ऑलटाइम हाई रेट पर पहुंच दिया है। वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी तेजी आई। सोमवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत 43,670 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

MCX में सोने का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने की कीमत की बात करें तो जून के भाव में सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने की कीमतों में 1 % की तेजी आई। इस बढ़ोतरी के साथ सोना 45,800 रुपए/10 ग्राम पर पहुंच गया। सुबह 10.40 बजे सोने की कीमत में 1.32% की तेजी आई और 598 रुपए बढ़कर यह 45,892 रुपए/10 ग्राम पर पहुंचा। सोना ऑलटाइम हाई 45909 रुपए /10 ग्राम पर पहुंच गया।

कैसा रहा चांदी का हाल
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी आई। वायदा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत में 0.45% की तेजी आई ऐर यह 43,670 रुपए/ किलो पर पहुंच गई। वहीं इसमें 0.91% की तेजी रही और यह 398 रुपए की बढ़त के साथ 43917 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी रही। वहीं वैश्विक स्तर पर कीमत की बात करें तो सोना 1686.82 डॉलर प्रति औंस रहा ।

क्यों आई सोने -चांदी की कीमत में तेजी
दरअसल कोरोनावायरस के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। ऐसे में निवेश के खतरों को देखते हुए निवेशक सुरक्षित निवेश की तलाश कर रहे हैं। पीली धातु सोना हमेशा से निवेशकों के लिए सुरक्षित निवेश रहा है। ऐसे में निवेशकों के रुझान बढ़ने से सोने की कीमत में तेजी आई है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह 7 अप्रैल को घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमत 45,720 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। वहीं बाजार जानकार मान रहे हैं कि सोना इस हफ्ते 46000 रुपए के स्तर को पार कर जाएगा। जून तक इसकी कीमत 50000 रुपए प्रति 10 ग्राम जाने की उम्मीद की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications