सोने के दामों में भारी तेजी, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव का दिखा असर

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का असर सोने के दाम पर भी दिख रहा है। बुधवार को सोने के दाम में काफी तेजी देखी जा रही है। अतंरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव बुधवार को 1600 डॉलर प्रति औंस के पार चला गया। वैश्विक बाजार में सोने का भाव सात साल बाद 1600 डॉलर प्रति औंस के ऊपर गया है।

सात साल बाद ऐसी तेजी

सात साल बाद ऐसी तेजी

वायदा बाजार कॉमेक्स पर बुधवार को सोने के फरवरी अनुबंध में 17.05 डॉलर यानी 1.08 फीसदी की तेजी के साथ 1,591.35 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान सोने का भाव कॉमेक्स पर 1,612.95 डॉलर प्रति बैरल तक उछला। ये फरवरी 2013 के बाद का सबसे उंचा स्तर है जब सोने का भाव 1,617 डॉलर प्रति औंस तक उछला था।

मंगलवार को भारत में सोने का दाम

मंगलवार को भारत में सोने का दाम

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली सरार्फा बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 41,800 पर पहुंच गया। वहीं चांदी के दामों में 700 रुपए गिरावट दर्ज की गई। चांदी गिरावट के बाद 48,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

सोमवार को बढ़े थे दाम

सोमवार को बढ़े थे दाम

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ रहे तनाव के चलते सोमवार को सोने के दामों 41,970 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए थे। अंतरार्ष्ट्रीय बाजार में सोमवार के दाम 1,582.59 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ने के बाद गिरावट के साथ लगभग 1,563.50 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए। इसका सीधी असर आज भारत के स्थानीय बाजारों पर दिखाई दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+